सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, नेटवर्थ 20.52 करोड़ पहुंचा:अध्यक्ष बोले- बैंक लगातार चौथे साल प्रॉफिट में हैं, सामूहिक प्रयास का परिणाम

सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, नेटवर्थ 20.52 करोड़ पहुंचा:अध्यक्ष बोले- बैंक लगातार चौथे साल प्रॉफिट में हैं, सामूहिक प्रयास का परिणाम

समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक आमसभा रविवार को मोहनपुर रोड स्थित यूएन पैलेस में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता ध्वज फहराकर दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां मो. निसार अहमद ने की। आमसभा की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की। इस दौरान बैंक के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता ने 2025-26 का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि बैंक लगातार चौथे साल लाभ की स्थिति में है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 65.81 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। पूर्व की हानियों के समायोजन के बाद भी बैंक के पास 642.69 लाख रुपए की संचित राशि शेष है। उन्होंने कहा कि बैंक की आरक्षित निधि बढ़कर 851.78 लाख रुपए हो गई है। वहीं, बैंक का नेटवर्थ 2052.86 लाख रुपए यानी करीब 20.52 करोड़ रुपए पहुंच गया है। उन्होंने इसे बैंक से जुड़े सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। आधुनिक और आत्मनिर्भर बैंक बनाने पर जोर अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 बैंक के लिए उपलब्धियों वाला वर्ष रहा है। बैंक ने एक ओर लाभ अर्जित किया है, वहीं दूसरी ओर लगातार प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बैंक को और मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैंक का लक्ष्य केवल वर्तमान वित्तीय स्थिति को मजबूत करना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम और आधुनिक सहकारी बैंक तैयार करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से बैंक भविष्य में भी निरंतर प्रगति करता रहेगा। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद वार्षिक आमसभा में उपाध्यक्ष सुनील कुमार, निदेशक राम कलेवर प्रसाद सिंह, राम कुमार यादव, प्रवीण कुमार रौशन, राम कुमार झा, श्याम सुंदर प्रसाद, रंजन पासवान, निदेशिका अनिता देवी, प्रभा कुमारी और अंजू देवी मौजूद रहीं। इसके अलावा प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधक (लेखा) मनीष कुमार वर्मा, स्थापना प्रभारी सह ऋण पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी समेत बैंक की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, पैक्स अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में शाखा-समस्तीपुर के प्रभारी ज्योतिन्द्रनाथ शांडिल्य, दौलतपुर (रोसड़ा) शाखा के प्रभारी राम बिनेश दास, दलसिंहसराय शाखा के प्रभारी शंकर कुमार सिंह, ताजपुर शाखा के प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, कल्याणपुर शाखा के प्रभारी केशव कुमार, पटोरी शाखा के प्रभारी अनिश साह और सिंधिया शाखा के प्रभारी संजीव कुमार सुमन सहित समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, अनंत कुशवाहा, मो. परवेज आलम और अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक आमसभा रविवार को मोहनपुर रोड स्थित यूएन पैलेस में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता ध्वज फहराकर दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां मो. निसार अहमद ने की। आमसभा की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की। इस दौरान बैंक के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता ने 2025-26 का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि बैंक लगातार चौथे साल लाभ की स्थिति में है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 65.81 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। पूर्व की हानियों के समायोजन के बाद भी बैंक के पास 642.69 लाख रुपए की संचित राशि शेष है। उन्होंने कहा कि बैंक की आरक्षित निधि बढ़कर 851.78 लाख रुपए हो गई है। वहीं, बैंक का नेटवर्थ 2052.86 लाख रुपए यानी करीब 20.52 करोड़ रुपए पहुंच गया है। उन्होंने इसे बैंक से जुड़े सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। आधुनिक और आत्मनिर्भर बैंक बनाने पर जोर अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 बैंक के लिए उपलब्धियों वाला वर्ष रहा है। बैंक ने एक ओर लाभ अर्जित किया है, वहीं दूसरी ओर लगातार प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बैंक को और मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैंक का लक्ष्य केवल वर्तमान वित्तीय स्थिति को मजबूत करना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम और आधुनिक सहकारी बैंक तैयार करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से बैंक भविष्य में भी निरंतर प्रगति करता रहेगा। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद वार्षिक आमसभा में उपाध्यक्ष सुनील कुमार, निदेशक राम कलेवर प्रसाद सिंह, राम कुमार यादव, प्रवीण कुमार रौशन, राम कुमार झा, श्याम सुंदर प्रसाद, रंजन पासवान, निदेशिका अनिता देवी, प्रभा कुमारी और अंजू देवी मौजूद रहीं। इसके अलावा प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधक (लेखा) मनीष कुमार वर्मा, स्थापना प्रभारी सह ऋण पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी समेत बैंक की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, पैक्स अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में शाखा-समस्तीपुर के प्रभारी ज्योतिन्द्रनाथ शांडिल्य, दौलतपुर (रोसड़ा) शाखा के प्रभारी राम बिनेश दास, दलसिंहसराय शाखा के प्रभारी शंकर कुमार सिंह, ताजपुर शाखा के प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, कल्याणपुर शाखा के प्रभारी केशव कुमार, पटोरी शाखा के प्रभारी अनिश साह और सिंधिया शाखा के प्रभारी संजीव कुमार सुमन सहित समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, अनंत कुशवाहा, मो. परवेज आलम और अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *