किशनगंज पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने स्टेशनों और टर्मिनलों पर पार्सल हैंडलिंग को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत कटिहार मंडल के सात प्रमुख स्टेशनों पर आधुनिक पार्सल केज का निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना में किशनगंज स्टेशन भी शामिल है। रेलवे के अनुसार किशनगंज के अलावा न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, हल्दीबाड़ी, मालदा कोर्ट, बालुरघाट और कटिहार स्टेशन पर पार्सल केज विकसित किए जाएंगे। न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, मालदा कोर्ट और बालुरघाट में निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि किशनगंज, सिलीगुड़ी और हल्दीबाड़ी में जल्द काम शुरू किया जाएगा। बुक किए गए सामान के लिए बनेगा सुरक्षित स्टोरेज एरिया पार्सल केज में बुक किए गए पार्सल और अन्य कंसाइनमेंट को हैंडलिंग या डिस्पैच होने तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए स्टेशनों पर निर्धारित स्टोरेज एरिया तैयार किया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इससे पार्सल की आवाजाही व्यवस्थित होने के साथ हैंडलिंग की सुरक्षा और कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। चोरी और नुकसान का जोखिम होगा कम पार्सल केज बनने के बाद स्टेशन परिसर में सामान को रखने के लिए रेल कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षित स्थान मिलेगा। इससे कंसाइनमेंट के गुम होने, चोरी होने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही स्टेशन परिसर की उपलब्ध जगह का भी बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। किशनगंज में जल्द शुरू होगा काम किशनगंज स्टेशन पर पार्सल केज का निर्माण शुरू होने के बाद पार्सल और अन्य सामान रखने के लिए अलग सुरक्षित जगह उपलब्ध होगी। इससे स्टेशन पर पार्सल संचालन को अधिक सुचारू और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। रेलवे को उम्मीद है कि इस सुविधा से पार्सल सेवाओं के प्रति ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ेगा। किशनगंज पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने स्टेशनों और टर्मिनलों पर पार्सल हैंडलिंग को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत कटिहार मंडल के सात प्रमुख स्टेशनों पर आधुनिक पार्सल केज का निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना में किशनगंज स्टेशन भी शामिल है। रेलवे के अनुसार किशनगंज के अलावा न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, हल्दीबाड़ी, मालदा कोर्ट, बालुरघाट और कटिहार स्टेशन पर पार्सल केज विकसित किए जाएंगे। न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, मालदा कोर्ट और बालुरघाट में निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि किशनगंज, सिलीगुड़ी और हल्दीबाड़ी में जल्द काम शुरू किया जाएगा। बुक किए गए सामान के लिए बनेगा सुरक्षित स्टोरेज एरिया पार्सल केज में बुक किए गए पार्सल और अन्य कंसाइनमेंट को हैंडलिंग या डिस्पैच होने तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए स्टेशनों पर निर्धारित स्टोरेज एरिया तैयार किया जाएगा। रेलवे का कहना है कि इससे पार्सल की आवाजाही व्यवस्थित होने के साथ हैंडलिंग की सुरक्षा और कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। चोरी और नुकसान का जोखिम होगा कम पार्सल केज बनने के बाद स्टेशन परिसर में सामान को रखने के लिए रेल कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षित स्थान मिलेगा। इससे कंसाइनमेंट के गुम होने, चोरी होने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही स्टेशन परिसर की उपलब्ध जगह का भी बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। किशनगंज में जल्द शुरू होगा काम किशनगंज स्टेशन पर पार्सल केज का निर्माण शुरू होने के बाद पार्सल और अन्य सामान रखने के लिए अलग सुरक्षित जगह उपलब्ध होगी। इससे स्टेशन पर पार्सल संचालन को अधिक सुचारू और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। रेलवे को उम्मीद है कि इस सुविधा से पार्सल सेवाओं के प्रति ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ेगा।

