राजद नेता के ईंट भट्ठे से 480 लीटर बियर बरामद:संचालक पर प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

राजद नेता के ईंट भट्ठे से 480 लीटर बियर बरामद:संचालक पर प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

नालंदा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब (बियर) की खेप जब्त की है। भट्ठा संचालक खुद को युवा राजद का नेता बताता है, जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवनपर निवासी देवीलाल के मेहनौर रोड स्थित फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे पर अवैध विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने देर रात भट्ठे की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान परिसर से कुल 480 लीटर अवैध बियर बरामद की गई।
आरोपी संचालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे का संचालन देवीलाल की ओर से किया जा रहा था। देवीलाल को मुख्य नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। देवीलाल खुद को युवा राजद का नेता बताता है और उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें पुलिस पर गोलीबारी समेत अन्य गंभीर मामले दर्ज है। जांच में जुटी उत्पाद विभाग की टीम उत्पाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के सिंडिकेट को खंगालने में जुटी है। विभाग यह पता लगा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप कहां से मंगाई गई थी और इसे स्थानीय स्तर पर किन-किन इलाकों में खपाने की योजना थी। इस अवैध धंधे में शामिल अन्य सिंडिकेट सदस्यों और संपर्कों की पहचान की जा रही है।
इस पूरी छापेमारी अभियान में सब-इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी, एएसआई अश्वनी, प्रियंका कुमारी, सुभाष कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के कई जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे। नालंदा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब (बियर) की खेप जब्त की है। भट्ठा संचालक खुद को युवा राजद का नेता बताता है, जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवनपर निवासी देवीलाल के मेहनौर रोड स्थित फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे पर अवैध विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने देर रात भट्ठे की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान परिसर से कुल 480 लीटर अवैध बियर बरामद की गई।
आरोपी संचालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे का संचालन देवीलाल की ओर से किया जा रहा था। देवीलाल को मुख्य नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। देवीलाल खुद को युवा राजद का नेता बताता है और उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें पुलिस पर गोलीबारी समेत अन्य गंभीर मामले दर्ज है। जांच में जुटी उत्पाद विभाग की टीम उत्पाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के सिंडिकेट को खंगालने में जुटी है। विभाग यह पता लगा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप कहां से मंगाई गई थी और इसे स्थानीय स्तर पर किन-किन इलाकों में खपाने की योजना थी। इस अवैध धंधे में शामिल अन्य सिंडिकेट सदस्यों और संपर्कों की पहचान की जा रही है।
इस पूरी छापेमारी अभियान में सब-इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी, एएसआई अश्वनी, प्रियंका कुमारी, सुभाष कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के कई जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *