झांसी में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत:घर से शहद बेचने निकला था, 10 किलोमीटर दूर पटरी किनारे लाश मिली

झांसी में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत:घर से शहद बेचने निकला था, 10 किलोमीटर दूर पटरी किनारे लाश मिली

झांसी में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह घर से शहद बेचने के लिए निकला था। इसके बाद लगभग 10 किलोमीटर दूर पटरी के किनारे उसकी लाश मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी के पास का है। जंगल से शहद तोड़कर बेचता था मृतक का नाम सुरेश आदिवासी (55) था। वह तालपुरा में सब्जी मंडी के पास रहता था। मृतक के भांजे दीपक कुमार आदिवासी ने बताया- मेरे मामा जंगल से शहद तोड़कर बाजार में बेचते थे। उनकी दो बेटी निशा, सोनी और दो बेटे रामू व श्यामू हैं। चारों की शादी हो चुकी है। मामा शनिवार सुबह घर से शहद बेचने की बात कहकर निकले थे। दोपहर में करारी गांव के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से मामा की मौके पर ही मौत हो गई। साथियों ने फोन कर घरवालों को जानकारी दी। तब परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरेश की मौत के बाद पत्नी फूलकुमारी का रो रोकर बुरा हाल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *