मुजफ्फरपुर में वार्ड सदस्य पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:पीड़िता बोली- सुनसान रास्ते में झाड़ी की ओर ले जाने की कोशिश की, हिरासत में आरोपी

मुजफ्फरपुर में वार्ड सदस्य पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:पीड़िता बोली- सुनसान रास्ते में झाड़ी की ओर ले जाने की कोशिश की, हिरासत में आरोपी

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित लड़की से छेड़खानी हुई। पीड़िता ने पड़ोस के वार्ड सदस्य पर छेड़छाड़ और जबरदस्ती झाड़ी की ओर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में रविवार को पीड़िता की ओर से मनियारी थाने में लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी वार्ड सदस्य को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के अनुसार, घटना शनिवार 26 सितंबर की रात करीब 8 बजे की है। वह अपने घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित पोखर के बथान की ओर जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में सुनसान जगह पर पड़ोसी वार्ड सदस्य ने उसे रोक लिया। पीड़िता के मुताबिक, रास्ते से एक व्यक्ति को आते देखकर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह वहां से भागकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचकर परिजनों को बताई घटना पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उससे घटना के संबंध में पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। अगले दिन रविवार को पीड़िता की ओर से मनियारी थाने में लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की गई है।
जांच में दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी वार्ड सदस्य को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। एसडीपीओ पश्चिमी-2 अनिमेष ग्यानी ने बताया कि पीड़िता की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। मामले का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पीड़िता के बयान समेत जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित लड़की से छेड़खानी हुई। पीड़िता ने पड़ोस के वार्ड सदस्य पर छेड़छाड़ और जबरदस्ती झाड़ी की ओर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में रविवार को पीड़िता की ओर से मनियारी थाने में लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी वार्ड सदस्य को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के अनुसार, घटना शनिवार 26 सितंबर की रात करीब 8 बजे की है। वह अपने घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित पोखर के बथान की ओर जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में सुनसान जगह पर पड़ोसी वार्ड सदस्य ने उसे रोक लिया। पीड़िता के मुताबिक, रास्ते से एक व्यक्ति को आते देखकर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह वहां से भागकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचकर परिजनों को बताई घटना पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उससे घटना के संबंध में पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। अगले दिन रविवार को पीड़िता की ओर से मनियारी थाने में लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की गई है।
जांच में दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी वार्ड सदस्य को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। एसडीपीओ पश्चिमी-2 अनिमेष ग्यानी ने बताया कि पीड़िता की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। मामले का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पीड़िता के बयान समेत जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *