घाटमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’:रेऊना में बूथ समिति बैठक कर संगठन मजबूती के दिए निर्देश, पौधरोपण भी किया

घाटमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’:रेऊना में बूथ समिति बैठक कर संगठन मजबूती के दिए निर्देश, पौधरोपण भी किया

घाटमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड रविवार को घाटमपुर विधानसभा के रेऊना मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सुना। रेऊना कस्बे के बूथ संख्या 48 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान विधायक उपेन्द्रनाथ पासवान शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद बूथ समिति की बैठक आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति, खेलों में भारत की उपलब्धियों, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और विकसित भारत के संकल्प सहित विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया। साथ ही गांधी जयंती के मद्देनजर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद बूथ समिति की बैठक में उपेन्द्रनाथ पासवान ने कार्यकर्ताओं से नियमित जनसंपर्क करने और क्षेत्र की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करें। सेवा संकल्प अभियान के तहत किया पौधरोपण इसी क्रम में बूथ संख्या 48 पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। पासवान ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषय आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़े हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *