तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ BRS में शामिल हुए कई नेता

तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ BRS में शामिल हुए कई नेता

Telangana Congress: तेलंगाना के राजेंद्र नगर में रविवार को सियासी हलचल देखने को मिली। कांग्रेस के कई नेता ‘भारत राष्ट्र समिति’ (BRS) में शामिल हो गए। BRS के वर्किंग प्रेसिडेंट के. टी. रामा राव (KTR) ने नए नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। नए सदस्यों को गुलाबी स्कार्फ पहनाया गया। कार्यक्रम में BRS के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कई पुराने कांग्रेस नेताओं ने बदला पाला

बता दें बीआरएस (BRS) में शामिल होने वालों में जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष बी. साई रेड्डी भी शामिल रहे। इसके अलावा बी. राजू, यालाला नरेश, पापालाल सिंह, जयहिंद राव और यालाला लावण्या ने भी BRS का दामन थामा।

इनमें कुछ नेता पहले MPTC सदस्य, सरपंच, मार्केट कमेटी डायरेक्टर और स्थानीय पार्षद रह चुके हैं। BRS नेताओं के मुताबिक, कई नए सदस्य लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी, जगदीश रेड्डी और श्रीनिवास गौड़ भी मौजूद रहे। विधायक पाडी कौशिक रेड्डी और MLC नवीन रेड्डी समेत कई नेता कार्यक्रम में पहुंचे।

इस दौरान सबिता इंद्रा रेड्डी ने कहा कि कई नेता KCR को तेलंगाना का रक्षक मानते हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि KCR सत्ता में रहते तो मेट्रो शमशाबाद तक पहुंच गई होती।

अपडेट जारी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *