अमरपुरा थेड़ी में हुआ आंगन मिलन समारोह:आंगनबाड़ी कर्मियों को किया सम्मानित, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

अमरपुरा थेड़ी में हुआ आंगन मिलन समारोह:आंगनबाड़ी कर्मियों को किया सम्मानित, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

हनुमानगढ़ के अमरपुरा थेड़ी ग्राम पंचायत भवन में आंगन मिलन सेवा समारोह हुआ। इसमें ग्रामीणों को आंगनबाड़ी की योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी में नए बच्चों का स्वागत कर उन्हें पाठ्य सामग्री भेंट की गई। लाभार्थियों का भी सम्मान किया गया।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशस्ति पत्र और तुलसी के पौधे दिए गए। अध्यापिका कमलेश बेनीवाल ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रानी जिनागल ने बताया कि केंद्र 6 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण का ध्यान रखते हैं। कार्यकर्ता कमलजीत कौर ने टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी सेवाओं की जानकारी दी।
पंचायत प्रशासक रोहित स्वामी ने रानी जिनागल के उत्कृष्ट कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम की ओर से प्रशस्ति पत्र भेजना सम्मान की बात है। सीएचओ सुमन, एएनएम शहनाज बानो, कार्यकर्ता रानी जिनागल, कमलजीत कौर, सहायिका कलावती, परमजीत कौर, आशा चंद्र कैलाश, तारा देवी, साथिन छिद्रपाल कौर, प्रशासक रोहित स्वामी, विजेंद्र जिनागल, सुखचैन सिंह, नथा सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *