बांका के चांदन प्रखंड अंतर्गत सूर्य थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर रविवार को एक कांवरिया की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के बसीपट्टी निवासी कलाई चौपाल के रूप में हुई है। वह सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल बाबा धाम जा रहे थे। भाई-भतीजे और ग्रामीणों के साथ निकले थे यात्रा पर जानकारी के अनुसार, कलाई चौपाल अपने भाई चंदेश्वर मंडल, भतीजे पंकज मंडल और गांव के अन्य लोगों के साथ कांवर यात्रा पर निकले थे। सभी सुल्तानगंज घाट से गंगाजल लेकर पैदल देवघर की ओर जा रहे थे। रविवार को कांवरिया पथ स्थित सतलेटवा के पास सभी एक दुकान पर रुककर कुछ देर आराम कर रहे थे। अचानक बिगड़ी तबीयत, मौके पर मौत इसी दौरान अचानक कलाई चौपाल की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथ चल रहे कांवरियों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। भाई और भतीजे समेत अन्य लोग रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने पहुंचकर शुरू की कानूनी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही सूर्य थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को दी गई सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फोन के माध्यम से मृतक के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। परिजनों के निर्णय के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। बांका के चांदन प्रखंड अंतर्गत सूर्य थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर रविवार को एक कांवरिया की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के बसीपट्टी निवासी कलाई चौपाल के रूप में हुई है। वह सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल बाबा धाम जा रहे थे। भाई-भतीजे और ग्रामीणों के साथ निकले थे यात्रा पर जानकारी के अनुसार, कलाई चौपाल अपने भाई चंदेश्वर मंडल, भतीजे पंकज मंडल और गांव के अन्य लोगों के साथ कांवर यात्रा पर निकले थे। सभी सुल्तानगंज घाट से गंगाजल लेकर पैदल देवघर की ओर जा रहे थे। रविवार को कांवरिया पथ स्थित सतलेटवा के पास सभी एक दुकान पर रुककर कुछ देर आराम कर रहे थे। अचानक बिगड़ी तबीयत, मौके पर मौत इसी दौरान अचानक कलाई चौपाल की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथ चल रहे कांवरियों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। भाई और भतीजे समेत अन्य लोग रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने पहुंचकर शुरू की कानूनी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही सूर्य थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को दी गई सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फोन के माध्यम से मृतक के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। परिजनों के निर्णय के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

