शेखपुरा पुलिस ने प्रेम प्रसंग में फरार हुई 16 साल की इंटर की छात्रा को पटना जिले के समया थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव से बरामद किया है। बरबीघा थाना की सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। बरामद किशोरी का शेखपुरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद उसे सिविल कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया। डांट के बाद कीटनाशक दवा पी थी पुलिस के मुताबिक, किशोरी का प्रहलादपुर समया गांव निवासी विकास कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 12 अगस्त को माता-पिता की डांट के बाद किशोरी ने कीटनाशक दवा पी ली थी। उसे बरबीघा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से वह परिवार को चकमा देकर निकल गई। इसके बाद पिता ने अपहरण की FIR दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि किशोरी के मोबाइल से संपर्क में रहा नंबर विकास कुमार का था। अस्पताल से निकलकर दिल्ली गई, फिर प्रेमी के गांव पहुंची अस्पताल से निकलने के बाद किशोरी विकास के साथ दिल्ली गई। इसके बाद वह उसके गांव प्रहलादपुर आ गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गांव से बरामद कर लिया। आरोपी विकास कुमार फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शेखपुरा पुलिस ने प्रेम प्रसंग में फरार हुई 16 साल की इंटर की छात्रा को पटना जिले के समया थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव से बरामद किया है। बरबीघा थाना की सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। बरामद किशोरी का शेखपुरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद उसे सिविल कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया। डांट के बाद कीटनाशक दवा पी थी पुलिस के मुताबिक, किशोरी का प्रहलादपुर समया गांव निवासी विकास कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 12 अगस्त को माता-पिता की डांट के बाद किशोरी ने कीटनाशक दवा पी ली थी। उसे बरबीघा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से वह परिवार को चकमा देकर निकल गई। इसके बाद पिता ने अपहरण की FIR दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि किशोरी के मोबाइल से संपर्क में रहा नंबर विकास कुमार का था। अस्पताल से निकलकर दिल्ली गई, फिर प्रेमी के गांव पहुंची अस्पताल से निकलने के बाद किशोरी विकास के साथ दिल्ली गई। इसके बाद वह उसके गांव प्रहलादपुर आ गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गांव से बरामद कर लिया। आरोपी विकास कुमार फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

