उदयपुर: एसीबी ने नगर निगम के चर्चित 272 भूखंड घोटाला केस में एफआर (FR) लगाने के बदले 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेते दलाल सज्जन सिंह जैन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एसीबी ने 4 लाख रुपए के असली नोट और 1.96 करोड़ रुपए के डमी नोटों का इस्तेमाल कर दलाल को दबोचा। यह घूस एसओजी (SOG) के एएसपी मुकेश सोनी के नाम पर मांगी गई थी। दलाल की गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने बालोतरा से एएसपी मुकेश सोनी को भी हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।
उदयपुर 2 करोड़ रिश्वत कांड: दलाल चढ़ा ACB के हत्थे, बालोतरा से हिरासत में लिए गए SOG के ASP

