बोकारो में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनें प्रभावित:पटरी मरम्मत का हो रहा काम, पुरुलिया, आद्रा, भागा और हटिया जाने वाली ट्रेनें प्रभावित

बोकारो में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनें प्रभावित:पटरी मरम्मत का हो रहा काम, पुरुलिया, आद्रा, भागा और हटिया जाने वाली ट्रेनें प्रभावित

बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन आद्रा मंडल के अंतर्गत आता है। यहां 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेल पटरियों की मरम्मत का काम चलेगा। इसके कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों के गंतव्य में बदलाव किया है। इसका सीधा असर बोकारो से पुरुलिया, आद्रा, भागा, आसनसोल और हटिया जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। कई मेमू ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रहेंगी रद्द रेलवे के अनुसार, आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू (68046/68045) 28, 29, 30 सितंबर तथा 1, 3 और 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी। आद्रा–भागा–आद्रा मेमू (68077/68078) 29 सितंबर और 4 अक्टूबर को नहीं चलेगी। वहीं, आद्रा–बाराभूम–आद्रा मेमू (68053/68054) भी 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के रद्द रहने से संबंधित मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दो ट्रेनों का गंतव्य आद्रा तक सीमित खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036) 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आद्रा तक ही चलेगी। इन दोनों दिनों में ट्रेन आद्रा से हटिया के बीच संचालित नहीं होगी। इसी तरह आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (63594/63593) 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आद्रा तक ही चलेगी। इन तिथियों में आद्रा से पुरुलिया के बीच इस ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं होगी। बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन आद्रा मंडल के अंतर्गत आता है। यहां 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेल पटरियों की मरम्मत का काम चलेगा। इसके कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों के गंतव्य में बदलाव किया है। इसका सीधा असर बोकारो से पुरुलिया, आद्रा, भागा, आसनसोल और हटिया जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। कई मेमू ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रहेंगी रद्द रेलवे के अनुसार, आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू (68046/68045) 28, 29, 30 सितंबर तथा 1, 3 और 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी। आद्रा–भागा–आद्रा मेमू (68077/68078) 29 सितंबर और 4 अक्टूबर को नहीं चलेगी। वहीं, आद्रा–बाराभूम–आद्रा मेमू (68053/68054) भी 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के रद्द रहने से संबंधित मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दो ट्रेनों का गंतव्य आद्रा तक सीमित खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036) 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आद्रा तक ही चलेगी। इन दोनों दिनों में ट्रेन आद्रा से हटिया के बीच संचालित नहीं होगी। इसी तरह आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (63594/63593) 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आद्रा तक ही चलेगी। इन तिथियों में आद्रा से पुरुलिया के बीच इस ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *