Asian games 2026 Squash men’s singles final: अभय सिंह ने स्क्वैश में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में मलेशियाई खिलाड़ी ने दी मात

Asian games 2026 Squash men’s singles final: अभय सिंह ने स्क्वैश में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में मलेशियाई खिलाड़ी ने दी मात

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष एकल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उन्हें मलेशिया के ईन योव एनजी से 0-3 से हार मिली। 

Abhay Singh: भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह को पुरुष एकल के फाइनल में मलेशिया के मौजूदा चैंपियन ईन योव एनजी के खिलाफ 0-3 से हार मिली। मुकाबले का स्कोर 9-11, 5-11, 5-11 रहा। हार के बावजूद अभय ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर एक खास उपलब्धि दर्ज की। वह पुरुष एकल में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह मुकाम सौरव घोषाल ने हासिल किया था।

28 वर्षीय अभय के लिए यह पदक इसलिए भी खास है, क्योंकि यह एकल वर्ग में उनका पहला मेडल है। इससे पहले वह हांगझोउ एशियन गेम्स 2023 में मिश्रित युगल स्पर्धा में ब्रॉन्ज पदक जीत चुके हैं।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *