छतरपुर में रातभर चला सुरक्षा अभियान:हरपालपुर स्टेशन पर RPF-GRP अलर्ट, यात्रियों को संदिग्ध सामान और साइबर ठगी से बचने की सीख

छतरपुर में रातभर चला सुरक्षा अभियान:हरपालपुर स्टेशन पर RPF-GRP अलर्ट, यात्रियों को संदिग्ध सामान और साइबर ठगी से बचने की सीख

छतरपुर के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया। झांसी मंडल आरपीएफ कमांडेंट जेके शर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में जवानों ने यात्रियों को सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। संदिग्ध व्यक्ति या सामान दिखे तो तुरंत सूचना दें जवानों ने यात्रियों से कहा कि ट्रेन में सफर के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें। स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस सामान या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे प्रशासन, आरपीएफ या संबंधित हेल्पलाइन पर दें। यात्रियों को यह भी समझाया गया कि अनजान लोगों से खाने-पीने की चीजें लेने से बचें और किसी भी तरह के लालच में न आएं। साइबर ठगी से बचने की भी दी जानकारी अभियान के दौरान यात्रियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने यात्रियों से रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। RPF-GRP के जवान रहे मौजूद अभियान में आरपीएफ के एसआई गंभीर सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र पांडेय और जीआरपी आरक्षक नंदकुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जवानों ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा के लिए सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *