नालंदा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव:ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; दादा बोले- पत्नी की विदाई के नाम पर बुलाया, फिर मार डाला

नालंदा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव:ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; दादा बोले- पत्नी की विदाई के नाम पर बुलाया, फिर मार डाला

नालंदा में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे शव मिला है। मृतक की पहचान नीमचक बथानी थाना के मंझौली गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र नीरज कुमार(25) के तौर पर हुई है। परिजन ने ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। विदाई के नाम पर बुलाने और मारपीट का आरोप मृतक के दादा राजदेव यादव ने बताया कि नीरज की शादी करीब तीन-चार साल पहले देवधा गांव निवासी महेश यादव की पुत्री के साथ हुई थी। एक बेटी का भी है। पिछले काफी समय से ससुराल वाले लड़की की विदाई नहीं कर रहे थे। मेरा पोता जब भी पत्नी को विदा कराने ससुराल जाता था, तब उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसे भगा दिया जाता था। झांसा देकर बुलाया, फिर की बेरहमी से पिटाई परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष ने विवाद सुलझाने और विदाई के नाम पर तीज-करमा पर्व के दौरान करीब 10 से 20 हजार रुपए मंगवाए थे। बीते दिन भी खस्सी का मांस खिलाने और अगले दिन लड़की की विदाई करने का झांसा देकर नीरज को बुलाया गया था। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद साला, ससुर समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे मरणासन्न हालत में तुंगी हॉल्ट के पास फेंक दिया। सुबह में युवक ने किसी तरह फोन कर घर पर अपने साथ अनहोनी होने और जान बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका फोन बंद हो गया। बाद में उसकी मौत की खबर मिली। साले ने आरोपों को किया खारिज दूसरी ओर, मृतक के साले भजन कुमार ने हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया। उसका कहना है कि वह पटना से गाड़ी चलाकर लौट रहा था, तभी उसे दुर्घटना की सूचना मिली। उसने अस्पताल और आसपास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह थाने जाने पर पुलिस द्वारा दिखाई गई तस्वीर से घटना की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मामला दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत होने की बात सामने आ रही है। मौत ट्रेन से गिरने या दुर्घटना से हुई है, अथवा हत्या कर शव फेंका गया है। इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे शव मिला है। मृतक की पहचान नीमचक बथानी थाना के मंझौली गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र नीरज कुमार(25) के तौर पर हुई है। परिजन ने ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। विदाई के नाम पर बुलाने और मारपीट का आरोप मृतक के दादा राजदेव यादव ने बताया कि नीरज की शादी करीब तीन-चार साल पहले देवधा गांव निवासी महेश यादव की पुत्री के साथ हुई थी। एक बेटी का भी है। पिछले काफी समय से ससुराल वाले लड़की की विदाई नहीं कर रहे थे। मेरा पोता जब भी पत्नी को विदा कराने ससुराल जाता था, तब उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसे भगा दिया जाता था। झांसा देकर बुलाया, फिर की बेरहमी से पिटाई परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष ने विवाद सुलझाने और विदाई के नाम पर तीज-करमा पर्व के दौरान करीब 10 से 20 हजार रुपए मंगवाए थे। बीते दिन भी खस्सी का मांस खिलाने और अगले दिन लड़की की विदाई करने का झांसा देकर नीरज को बुलाया गया था। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद साला, ससुर समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे मरणासन्न हालत में तुंगी हॉल्ट के पास फेंक दिया। सुबह में युवक ने किसी तरह फोन कर घर पर अपने साथ अनहोनी होने और जान बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका फोन बंद हो गया। बाद में उसकी मौत की खबर मिली। साले ने आरोपों को किया खारिज दूसरी ओर, मृतक के साले भजन कुमार ने हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया। उसका कहना है कि वह पटना से गाड़ी चलाकर लौट रहा था, तभी उसे दुर्घटना की सूचना मिली। उसने अस्पताल और आसपास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह थाने जाने पर पुलिस द्वारा दिखाई गई तस्वीर से घटना की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मामला दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत होने की बात सामने आ रही है। मौत ट्रेन से गिरने या दुर्घटना से हुई है, अथवा हत्या कर शव फेंका गया है। इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *