SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को विपक्ष पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि देश में ऐसी परिस्थितियां पैदा करने की कोशिश हो रही है, जिनका मकसद सिर्फ जनता को गुमराह करना है।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर निशाना

रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष आज मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें रही हैं, क्या वहां चुनावी प्रक्रिया में इस तरह की पारदर्शिता और जवाबदेही देखने को मिली थी?

एसआईआर की प्रक्रिया को बताया पारदर्शी

सीएम ने कहा कि केवल एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाना कितना उचित है, इस पर भी सवाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है और अपनी प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, एसआईआर के तहत फॉर्म-6 के साथ एक अलग घोषणा-पत्र यानी एनेक्सचर-डी की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में CM Yogi की पीसी, विपक्ष से पूछा- हार के बाद आयोग को दोष देना कितना सही?

वोट कटने के आरोपों पर दिया जवाब

रेखा गुप्ता ने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें बड़ी संख्या में वोट काटे जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम हटाए जाते हैं, जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को ही ‘वोट चोरी’ बताकर पेश करना सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

‘वोट चोरी’ के आरोपों को बताया बेबुनियाद

सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी पारदर्शिता के साथ उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *