पूर्णिया में महिला सुरक्षा के लिए पुलिस का औचक:डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ पार्क में मौजूद स्टूडेंट्स को दी सलाह; डायल 112 और स्कूटी दीदी भी रहीं मौजूद

पूर्णिया में महिला सुरक्षा के लिए पुलिस का औचक:डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ पार्क में मौजूद स्टूडेंट्स को दी सलाह; डायल 112 और स्कूटी दीदी भी रहीं मौजूद

पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विशेष अपराध अनुसंधान शाखा की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के ध्रुव उद्यान पार्क का अचानक दौरा किया। डीएसपी ने पार्क में मौजूद छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सलाह दी। इस दौरान डायल 112 की टीम, महिला पुलिस बल और स्कूटी दीदी भी मौजूद रहीं। पुलिस ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मांगने के लिए जागरूक किया। अचानक पहुंची पुलिस टीम, मचा हड़कंप निरीक्षण के दौरान डीएसपी के साथ महिला थाना पुलिसकर्मी, डायल 112 की टीम तथा विशेष रूप से तैनात पुलिस दीदी दल की सदस्य मौजूद रही। पुलिस बल के अचानक पार्क में प्रवेश करते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। डीएसपी ने पूरे ध्रुव उद्यान परिसर का पैदल भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद छात्र-छात्राओं और युवाओं से सीधे बातचीत की और सुरक्षा संबंधी संवाद स्थापित किया। तीन स्तरों पर गश्त और समन्वय की रणनीति डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए त्रिस्तरीय रणनीति पर काम किया जा रहा है। क्षेत्र के नियमित गश्ती दल सार्वजनिक स्थानों पर लगातार नजर रख रहे हैं। मुख्यालय की ओर से प्रदत्त पिंक स्कूटी पर सवार महिला पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और पार्कों के आसपास त्वरित निगरानी कर रही हैं। साथ ही संवेदनशील स्थानों की पहचान कर नियमित गश्त एवं समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। संदिग्ध या अवैध गतिविधि नहीं दिखी डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ध्रुव उद्यान में कोई संदिग्ध या अवैध गतिविधि सामने नहीं आई, लेकिन इस प्रकार की औचक गश्ती और निगरानी प्रक्रिया भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष सलाह व चेतावनी डीएसपी ने पार्क में आए छात्र-छात्राओं और आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी । छात्र छात्राओं को उन्होंने सलाह दी कि वे जब भी घर से बाहर जाएं, अपने माता-पिता, परिजनों या दोस्तों को अपनी लोकेशन एवं गंतव्य की जानकारी अवश्य देकर निकलें। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा वर्ग की जिम्मेदारी सिर्फ अपनी सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने आसपास मौजूद महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा व सम्मानजनक माहौल देना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने विधि पालक युवक पहल का उल्लेख करते हुए युवाओं से कानून का पालन करने की अपील की। छेड़खानी करने वालों पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने मनचलों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों या कोचिंग सेंटर के आसपास किसी भी महिला या बालिका के साथ छेड़खानी अथवा उत्पीड़न की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध पुलिस कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विशेष अपराध अनुसंधान शाखा की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के ध्रुव उद्यान पार्क का अचानक दौरा किया। डीएसपी ने पार्क में मौजूद छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सलाह दी। इस दौरान डायल 112 की टीम, महिला पुलिस बल और स्कूटी दीदी भी मौजूद रहीं। पुलिस ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मांगने के लिए जागरूक किया। अचानक पहुंची पुलिस टीम, मचा हड़कंप निरीक्षण के दौरान डीएसपी के साथ महिला थाना पुलिसकर्मी, डायल 112 की टीम तथा विशेष रूप से तैनात पुलिस दीदी दल की सदस्य मौजूद रही। पुलिस बल के अचानक पार्क में प्रवेश करते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। डीएसपी ने पूरे ध्रुव उद्यान परिसर का पैदल भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद छात्र-छात्राओं और युवाओं से सीधे बातचीत की और सुरक्षा संबंधी संवाद स्थापित किया। तीन स्तरों पर गश्त और समन्वय की रणनीति डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए त्रिस्तरीय रणनीति पर काम किया जा रहा है। क्षेत्र के नियमित गश्ती दल सार्वजनिक स्थानों पर लगातार नजर रख रहे हैं। मुख्यालय की ओर से प्रदत्त पिंक स्कूटी पर सवार महिला पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और पार्कों के आसपास त्वरित निगरानी कर रही हैं। साथ ही संवेदनशील स्थानों की पहचान कर नियमित गश्त एवं समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। संदिग्ध या अवैध गतिविधि नहीं दिखी डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ध्रुव उद्यान में कोई संदिग्ध या अवैध गतिविधि सामने नहीं आई, लेकिन इस प्रकार की औचक गश्ती और निगरानी प्रक्रिया भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष सलाह व चेतावनी डीएसपी ने पार्क में आए छात्र-छात्राओं और आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी । छात्र छात्राओं को उन्होंने सलाह दी कि वे जब भी घर से बाहर जाएं, अपने माता-पिता, परिजनों या दोस्तों को अपनी लोकेशन एवं गंतव्य की जानकारी अवश्य देकर निकलें। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा वर्ग की जिम्मेदारी सिर्फ अपनी सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने आसपास मौजूद महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा व सम्मानजनक माहौल देना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने विधि पालक युवक पहल का उल्लेख करते हुए युवाओं से कानून का पालन करने की अपील की। छेड़खानी करने वालों पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने मनचलों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों या कोचिंग सेंटर के आसपास किसी भी महिला या बालिका के साथ छेड़खानी अथवा उत्पीड़न की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध पुलिस कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *