गंगरेल के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में प्रशासन अलर्ट:कलेक्टर-एसपी ने महानदी के तटीय इलाकों का लिया जायजा; DDRF की दो टीमें तैनात

गंगरेल के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में प्रशासन अलर्ट:कलेक्टर-एसपी ने महानदी के तटीय इलाकों का लिया जायजा; DDRF की दो टीमें तैनात

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुलने और लगातार बारिश के बाद जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने महानदी के तटीय इलाकों का जायजा लिया। अधिकारियों ने राजस्व, पुलिस, जल संसाधन और नगर सेना समेत संबंधित विभागों को नदी के जलस्तर पर नजर रखने और बचाव उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए। DDRF की दो टीमें तैयार, एक शिवरीनारायण में तैनात बाढ़ राहत के लिए जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की दो टीमें तैयार हैं। एक टीम मोटर बोट के साथ शिवरीनारायण में तैनात है। दूसरी टीम जिला मुख्यालय में रिजर्व रखी गई है। बैराज, घाट और पुलों का लिया जायजा कलेक्टर-एसपी ने शिवरीनारायण बैराज, घाट, पुल और बसंतपुर बैराज का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए घाटों और पुलों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। पानी बढ़ने की स्थिति में यातायात रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जलभराव वाले इलाकों में विशेष सतर्कता महानदी के तटीय इलाकों और पहले जलभराव वाले आबादी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुनादी के जरिए ग्रामीणों को संभावित जलभराव और जरूरी सावधानियों की जानकारी देने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पहले से चिन्हांकित स्थानों पर जरूरी व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं। नदी किनारे सेल्फी-वीडियो बनाने से बचने की अपील प्रशासन ने लोगों से नदी, पुल और तेज बहाव वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। तेज बहाव के बीच सेल्फी या वीडियो बनाने का जोखिम नहीं उठाने और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य, जलस्तर पर नजर फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बताई गई है। प्रशासन महानदी के तटीय इलाकों, पुल-पुलियों और जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *