5 दिन बाद गोपालगंज में मौसम बदला, धूप खिली:अधिकतम तापमान 30°C पहुंचा, निचले इलाकों में जलजमाव से राहत

5 दिन बाद गोपालगंज में मौसम बदला, धूप खिली:अधिकतम तापमान 30°C पहुंचा, निचले इलाकों में जलजमाव से राहत

गोपालगंज में लगातार पांच दिनों से जारी बारिश के थमने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है। जलजमाव की मार झेल रहे निचले इलाकों में जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। आसमान साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। हालांकि बादलों का डेरा बना हुआ है,जिससे सूरज और बदलो के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। बीच-बीच में खिल रही धूप और बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। 24°C न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज जिले में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है। हल्की धूप और नमी के बीच स्थानीय स्तर पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। दिनभर में बारिश की संभावना लगभग 25% दर्ज की गई है। फिलहाल भारी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, और केवल 2 से 5 एमएम तक हल्की बारिश या फुहारें पड़ने के संकेत हैं। वहीं जिले के मांझागढ़, थावे, उचकागांव, हथुआ, मीरगंज, बरौली और कुचायकोट जैसे प्रखंडों में भी मौसम का मिजाज एक समान बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर हो सकती है बूंदाबांदी उत्तरी प्रखंड कुचायकोट, कटेया, भोरे इन इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज धूप खिलने की अधिक संभावना है। मध्य व दक्षिणी प्रखंड मांझागढ़, थावे, बरौली, बैकुंठपुर गंडक नदी के तटीय और निचले क्षेत्रों में हल्की हवाओं के साथ कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। लगातार चार दिनों की बारिश के बाद धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली है, विशेषकर धान की फसलों में लगे अत्यधिक पानी से निकास की उम्मीद जगी है। सड़कों और बाजारों में भी फिर से चहल-पहल लौट आई है। गोपालगंज में लगातार पांच दिनों से जारी बारिश के थमने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है। जलजमाव की मार झेल रहे निचले इलाकों में जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। आसमान साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। हालांकि बादलों का डेरा बना हुआ है,जिससे सूरज और बदलो के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। बीच-बीच में खिल रही धूप और बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। 24°C न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज जिले में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है। हल्की धूप और नमी के बीच स्थानीय स्तर पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। दिनभर में बारिश की संभावना लगभग 25% दर्ज की गई है। फिलहाल भारी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, और केवल 2 से 5 एमएम तक हल्की बारिश या फुहारें पड़ने के संकेत हैं। वहीं जिले के मांझागढ़, थावे, उचकागांव, हथुआ, मीरगंज, बरौली और कुचायकोट जैसे प्रखंडों में भी मौसम का मिजाज एक समान बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर हो सकती है बूंदाबांदी उत्तरी प्रखंड कुचायकोट, कटेया, भोरे इन इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज धूप खिलने की अधिक संभावना है। मध्य व दक्षिणी प्रखंड मांझागढ़, थावे, बरौली, बैकुंठपुर गंडक नदी के तटीय और निचले क्षेत्रों में हल्की हवाओं के साथ कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। लगातार चार दिनों की बारिश के बाद धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली है, विशेषकर धान की फसलों में लगे अत्यधिक पानी से निकास की उम्मीद जगी है। सड़कों और बाजारों में भी फिर से चहल-पहल लौट आई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *