पटना के एक थाने में LIC एजेंट ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि रानीतालाब थाने की पुलिस ने लोहे की रॉड और लाठी से 400 से ज्यादा बार पीटा। पीड़ित की पहचान उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं और उसका इलाज PMCH में चल रहा है। उपेंद्र का आरोप है कि पुलिस उसके भाई नरेंद्र कुमार को ट्रक चोरी के मामले में तलाश रही थी। LIC एजेंट ने बताया, “21 सितंबर की रात रानीतालाब थाने की पुलिस मेरे घर पहुंची। नरेंद्र के नहीं मिलने पर पुलिस मुझे पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहां करीब तीन घंटे तक मेरे साथ मारपीट की गई।” पीड़ित का दावा है कि 22 सितंबर की शाम 2 लाख रुपए लेने के बाद उसे PR बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। हालांकि, थानाध्यक्ष ने पीड़ित के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पीड़ित का दावा- छाती पर पैर रखकर पीटा उपेंद्र के मुताबिक, वह अपने भाई से अलग रहते हैं और LIC में काम करते हैं। उनका कहना है कि 21-22 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे पुलिस पतूत गांव स्थित उनके घर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए भाई के मामले से अलग होने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि थाने में उन्हें रसोईघर के पास एक कमरे में ले जाकर छाती पर पैर रखकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से करीब 400 बार पीटा गया। पुलिस की पिटाई के बाद पेशाब के रास्ते खून आने पर पहले उन्हें बिक्रम PHC ले जाया गया, जहां से PMCH रेफर कर दिया गया। परिवार बोला- महिलाओं से भी बदसलूकी हुई पीड़ित परिवार ने रानीतालाब थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, जीतन छपरा ओपी प्रभारी, एसआई अरुण कुमार, होमगार्ड जवान राजीव कुमार और चालक सोनू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस टीम जब उपेंद्र को ले जाने के लिए देर रात उसके घर पहुंची, तो वहां मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध किया। इस दौरान उनके साथ भी बदसलूकी की गई। परिवार का यह भी आरोप है कि उपेंद्र को झूठे केस में फंसाने और एनकाउंटर करने की धमकी दी गई। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत गृह विभाग, DGP कार्यालय, मानवाधिकार आयोग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से करने की बात कही है। सिटी एसपी ने जांच के लिए टीम बनाई पीड़ित परिवार ने पटना पश्चिम सिटी एसपी संकेत कुमार से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद सिटी एसपी ने पालीगंज डीएसपी-2 पंकज शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में पुलिस की कार्रवाई, पीड़ित को थाने लाने की परिस्थितियों, कथित मारपीट और पैसे लेकर छोड़ने के आरोपों की पड़ताल की जाएगी। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच भी मामले में महत्वपूर्ण हो सकती है। थानेदार बोले- आरोप बेबुनियाद रानीतालाब थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने पीड़ित और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इस मामले की जांच सीनियर अधिकारी कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सही जानकारी मिल पाएगी।
—————– ये खबर भी पढ़ें पटना में गैराज मालिक का गोली मारकर मर्डर:दुकान बंद कर लौटते वक्त मारी 3 गोलियां; तीन दिन पहले जनसुराज नेता पर हुई थी फायरिंग पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई है। अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते हैं। शनिवार रात गैराज बंद कर वो घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंजनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें पटना के एक थाने में LIC एजेंट ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि रानीतालाब थाने की पुलिस ने लोहे की रॉड और लाठी से 400 से ज्यादा बार पीटा। पीड़ित की पहचान उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं और उसका इलाज PMCH में चल रहा है। उपेंद्र का आरोप है कि पुलिस उसके भाई नरेंद्र कुमार को ट्रक चोरी के मामले में तलाश रही थी। LIC एजेंट ने बताया, “21 सितंबर की रात रानीतालाब थाने की पुलिस मेरे घर पहुंची। नरेंद्र के नहीं मिलने पर पुलिस मुझे पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहां करीब तीन घंटे तक मेरे साथ मारपीट की गई।” पीड़ित का दावा है कि 22 सितंबर की शाम 2 लाख रुपए लेने के बाद उसे PR बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। हालांकि, थानाध्यक्ष ने पीड़ित के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पीड़ित का दावा- छाती पर पैर रखकर पीटा उपेंद्र के मुताबिक, वह अपने भाई से अलग रहते हैं और LIC में काम करते हैं। उनका कहना है कि 21-22 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे पुलिस पतूत गांव स्थित उनके घर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए भाई के मामले से अलग होने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि थाने में उन्हें रसोईघर के पास एक कमरे में ले जाकर छाती पर पैर रखकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से करीब 400 बार पीटा गया। पुलिस की पिटाई के बाद पेशाब के रास्ते खून आने पर पहले उन्हें बिक्रम PHC ले जाया गया, जहां से PMCH रेफर कर दिया गया। परिवार बोला- महिलाओं से भी बदसलूकी हुई पीड़ित परिवार ने रानीतालाब थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, जीतन छपरा ओपी प्रभारी, एसआई अरुण कुमार, होमगार्ड जवान राजीव कुमार और चालक सोनू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस टीम जब उपेंद्र को ले जाने के लिए देर रात उसके घर पहुंची, तो वहां मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध किया। इस दौरान उनके साथ भी बदसलूकी की गई। परिवार का यह भी आरोप है कि उपेंद्र को झूठे केस में फंसाने और एनकाउंटर करने की धमकी दी गई। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत गृह विभाग, DGP कार्यालय, मानवाधिकार आयोग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से करने की बात कही है। सिटी एसपी ने जांच के लिए टीम बनाई पीड़ित परिवार ने पटना पश्चिम सिटी एसपी संकेत कुमार से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद सिटी एसपी ने पालीगंज डीएसपी-2 पंकज शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में पुलिस की कार्रवाई, पीड़ित को थाने लाने की परिस्थितियों, कथित मारपीट और पैसे लेकर छोड़ने के आरोपों की पड़ताल की जाएगी। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच भी मामले में महत्वपूर्ण हो सकती है। थानेदार बोले- आरोप बेबुनियाद रानीतालाब थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने पीड़ित और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इस मामले की जांच सीनियर अधिकारी कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सही जानकारी मिल पाएगी।
—————– ये खबर भी पढ़ें पटना में गैराज मालिक का गोली मारकर मर्डर:दुकान बंद कर लौटते वक्त मारी 3 गोलियां; तीन दिन पहले जनसुराज नेता पर हुई थी फायरिंग पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई है। अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते हैं। शनिवार रात गैराज बंद कर वो घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंजनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें

