बिहारशरीफ में 9वीं क्लास के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र अभिराज के पिता अभय कुमार सिंह ने कोचिंग संचालक और शिक्षकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला गढ़पर स्थित ‘विवेकानंद क्लासेस’ से जुड़ा है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला 22 सितंबर का है। थाने में 23 सितंबर को आवेदन दिया गया है। हालांकि पीड़ित परिवार को अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई है। वहीं, कोचिंग प्रबंधन ने आरोपों को खारिज कर दिया है। ‘बेटे को बेरहमी से पीटा गया’ अभय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि स्कूल में उनके बेटे को शिक्षकों ने बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पहले टीचर निशांत कुमार ने मारपीट की। इसके बाद संस्थान के डायरेक्टर संजीव कुमार क्लास में आए और घर आकर मिलने की बात कहकर चले गए। आरोप के अनुसार, तीसरे पीरियड में पहुंचे फिजिक्स के टीचर कमलेश कुमार ने क्लास से बाहर खींचकर बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा। ’45 मिनट तक धूप में खड़ा रखा’ अभिराज ने बताया कि शिक्षक ने पहली बेंच पर बैठे छात्र से डंडा मंगाकर उसे 10 से 20 बार मारा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पिटाई के बाद करीब 45 मिनट तक क्लासरूम के बाहर छज्जे पर कड़ी धूप में खड़ा रखा गया, जिससे वह गहरे सदमे में है। कोचिंग प्रबंधन ने किया खारिज वहीं, संस्थान के निदेशक संजीव कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्र अनुशासनहीनता और अश्लील गतिविधियों में शामिल था। निदेशक के मुताबिक, छात्र ने कक्षा की छात्राओं और एक शिक्षिका को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। जब शिक्षक उसे समझाने पहुंचे, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी आक्रोश में शिक्षकों ने डांट-फटकार करते हुए दो-चार डंडे मारे। निदेशक ने यह भी दावा किया कि संस्थान की छात्राओं ने छात्र के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। परिजनों पर भी कोचिंग परिसर में आकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं, बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि छात्र के पिता ने कोचिंग संचालक और शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायत दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बिहारशरीफ में 9वीं क्लास के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र अभिराज के पिता अभय कुमार सिंह ने कोचिंग संचालक और शिक्षकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला गढ़पर स्थित ‘विवेकानंद क्लासेस’ से जुड़ा है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला 22 सितंबर का है। थाने में 23 सितंबर को आवेदन दिया गया है। हालांकि पीड़ित परिवार को अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई है। वहीं, कोचिंग प्रबंधन ने आरोपों को खारिज कर दिया है। ‘बेटे को बेरहमी से पीटा गया’ अभय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि स्कूल में उनके बेटे को शिक्षकों ने बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पहले टीचर निशांत कुमार ने मारपीट की। इसके बाद संस्थान के डायरेक्टर संजीव कुमार क्लास में आए और घर आकर मिलने की बात कहकर चले गए। आरोप के अनुसार, तीसरे पीरियड में पहुंचे फिजिक्स के टीचर कमलेश कुमार ने क्लास से बाहर खींचकर बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा। ’45 मिनट तक धूप में खड़ा रखा’ अभिराज ने बताया कि शिक्षक ने पहली बेंच पर बैठे छात्र से डंडा मंगाकर उसे 10 से 20 बार मारा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पिटाई के बाद करीब 45 मिनट तक क्लासरूम के बाहर छज्जे पर कड़ी धूप में खड़ा रखा गया, जिससे वह गहरे सदमे में है। कोचिंग प्रबंधन ने किया खारिज वहीं, संस्थान के निदेशक संजीव कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्र अनुशासनहीनता और अश्लील गतिविधियों में शामिल था। निदेशक के मुताबिक, छात्र ने कक्षा की छात्राओं और एक शिक्षिका को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। जब शिक्षक उसे समझाने पहुंचे, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी आक्रोश में शिक्षकों ने डांट-फटकार करते हुए दो-चार डंडे मारे। निदेशक ने यह भी दावा किया कि संस्थान की छात्राओं ने छात्र के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। परिजनों पर भी कोचिंग परिसर में आकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं, बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि छात्र के पिता ने कोचिंग संचालक और शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायत दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

