कैमूर के मोहनिया स्थित पटना मोड़ से लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार हुआ है। उसने औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपए, लैपटॉप और अन्य सामान लूटा था।
गिरफ्तार आरोपी औरंगाबाद के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के अकोढ़ी मेला गांव निवासी पंकज कुमार है, जो मदन कुमार का बेटा है। पुलिस ने उसके पास से लूट में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। बदमाशों ने मारपीट के बाद मारी गोली
फेसर थाना क्षेत्र के बढ़ई बिगहा और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार को रोका। उन्होंने मारपीट कर गोली मारी और करीब तीन लाख रुपए नगद, लैपटॉप व अन्य सामान लूटकर भाग गए। घटना के बाद औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर मोहनिया, कुदरा थाना और डीआईयू की टीम बनी। सूचना पर पुलिस ने पटना मोड़ के पास आरोपी को पकड़ा। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस उसे ले गई। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। कैमूर के मोहनिया स्थित पटना मोड़ से लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार हुआ है। उसने औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपए, लैपटॉप और अन्य सामान लूटा था।
गिरफ्तार आरोपी औरंगाबाद के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के अकोढ़ी मेला गांव निवासी पंकज कुमार है, जो मदन कुमार का बेटा है। पुलिस ने उसके पास से लूट में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। बदमाशों ने मारपीट के बाद मारी गोली
फेसर थाना क्षेत्र के बढ़ई बिगहा और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार को रोका। उन्होंने मारपीट कर गोली मारी और करीब तीन लाख रुपए नगद, लैपटॉप व अन्य सामान लूटकर भाग गए। घटना के बाद औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर मोहनिया, कुदरा थाना और डीआईयू की टीम बनी। सूचना पर पुलिस ने पटना मोड़ के पास आरोपी को पकड़ा। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस उसे ले गई। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

