बांका में बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 चुनाव को लेकर बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय के मिनी सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाची पदाधिकारी और बांका जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने की। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में राजनीतिक दलों को निर्वाचन कार्यक्रम और आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गई। बताया गया कि 22 सितंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। सभी दलों को इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने भीड़ लगाने, धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर चलने पर रोक सहित अन्य नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से तैयार सामग्री के उपयोग से जुड़े प्रावधानों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बनाए रखने पर भी बात की। जिले में बनाए गए 11 मतदान केंद्र
जिले में कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 10,692 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान मतपेटिका और मतपत्र के जरिए होगा, जिसमें मत की गोपनीयता बनाए रखने की खास व्यवस्था की जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर और अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 23 अक्टूबर को होगा मतदान 23 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर, मंगलवार को मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। बांका में बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 चुनाव को लेकर बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय के मिनी सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाची पदाधिकारी और बांका जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने की। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में राजनीतिक दलों को निर्वाचन कार्यक्रम और आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गई। बताया गया कि 22 सितंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। सभी दलों को इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने भीड़ लगाने, धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर चलने पर रोक सहित अन्य नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से तैयार सामग्री के उपयोग से जुड़े प्रावधानों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बनाए रखने पर भी बात की। जिले में बनाए गए 11 मतदान केंद्र
जिले में कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 10,692 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान मतपेटिका और मतपत्र के जरिए होगा, जिसमें मत की गोपनीयता बनाए रखने की खास व्यवस्था की जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर और अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 23 अक्टूबर को होगा मतदान 23 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर, मंगलवार को मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।