दियूनी-बैराज से गर्रा नदी में 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा:शाहजहांपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका, लोगों में दहशत

दियूनी-बैराज से गर्रा नदी में 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा:शाहजहांपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका, लोगों में दहशत

शाहजहांपुर में भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। शनिवार को दियूनी बैराज से गर्रा नदी में कुल 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें शनिवार सुबह 8 बजे 19483 क्यूसेक और रात 8 बजे 25977 क्यूसेक पानी शामिल था। इससे गर्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। अभी गंगा, रामगंगा, गर्रा और खननौत नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन गर्रा नदी के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। करीब 25 दिन पहले भी दियूनी बैराज से लगभग एक लाख क्यूसेक पानी 12-13 दिनों तक छोड़ा गया था। तब गर्रा और खननौत नदियां खतरे के निशान के करीब आ गई थीं। निचले इलाकों के मकानों में पानी भर गया था। पिछले साल आई बाढ़ को शाहजहांपुर के लोग भूले नहीं हैं। तब मेडिकल कॉलेज के वार्डों, नेशनल हाईवे, कॉलोनियों और एसएस कॉलेज की क्लास तक में पानी भर गया था, जिससे काफी नुकसान हुआ था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *