यूक्रेन युद्ध में मौतों का हवाला देकर ट्रंप ने बढ़ाया दबाव, पुतिन-जेलेंस्की से वार्ता की अपील

यूक्रेन युद्ध में मौतों का हवाला देकर ट्रंप ने बढ़ाया दबाव, पुतिन-जेलेंस्की से वार्ता की अपील

Ukraine Russia Peace Deal: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ हाल ही में हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन युद्ध को “सुलझा लें”, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा लोग मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, कई मुद्दों पर सहमति बनी है। मैं चाहता हूं कि वे पुतिन के साथ समझौता करें, और मैं चाहता हूं कि पुतिन उनके साथ समझौता करें।

युद्ध में मौतों का दिया हवाला

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए, ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मरने वालों की संख्या पर जोर दिया, जो 2022 से चल रहा है। पिछले महीने 25,000 लोग मारे गए। उससे कुछ महीने पहले 32,000 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर सैनिक थे।

इससे पहले शुक्रवार को, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि कीव में एक रिहायशी अपार्टमेंट बिल्डिंग पर रूसी ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। उन्होंने रूस पर पूरे यूक्रेन में हमले तेज करने का आरोप लगाया।

जेलेंस्की ने दूसरे देशों को किया आगाह

रूस और यूक्रेन के बीच हमले जारी हैं, जबकि जेलेंस्की ने UNGA में अपने भाषण में भारत और 46 अन्य देशों से आग्रह किया कि वे अपने नागरिकों को ‘धोखाधड़ी और चालबाज़ी’ से युद्ध में शामिल होने से रोकें। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस इस संघर्ष में विदेशी नागरिकों का इस्तेमाल कर रहा है।
जेलेंस्की ने कहा कि रूस कई देशों के नागरिकों को भर्ती कर रहा है और उन्हें युद्ध के मैदान में भेज रहा है। उन्होंने कहा कि इन देशों के लोग धोखाधड़ी और चालबाजी से रूस लाए जाने के बाद इस संघर्ष में अपनी जान गंवा रहे हैं।

81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा, “हम जानते हैं कि रूस अपनी लड़ाई में 47 देशों के नागरिकों का इस्तेमाल करता है। घाना, नेपाल, ताजिकिस्तान, भारत, यमन, केन्या, ज़िम्बाब्वे, क्यूबा, ​​बेलारूस, सूडान, दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देश… हम युद्ध के मैदान में ऐसे लोगों को भी मरते हुए देखते हैं जो रूसी नहीं हैं- आपके देशों, यानी 47 देशों के लोग, जो धोखाधड़ी और चालबाजी से रूस पहुंच गए थे।

ट्रंप ने समझौते के दिए संकेत

इससे पहले मंगलवार को, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि रूस और यूक्रेन चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए “समझौता करने वाले हैं”। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष चाहते हैं कि युद्ध खत्म हो जाए। ट्रंप ने कहा कि उनके और जलेंस्की के बीच “बहुत अच्छे संबंध” हैं और वे इस विवाद का समाधान खोजने के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *