डीजल विक्रेता पर चाकू से हमला:मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, खोखा और कारतूस बरामद

डीजल विक्रेता पर चाकू से हमला:मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, खोखा और कारतूस बरामद

उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी निवासी डीजल विक्रेता नरेश जायसवाल पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में शनिवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस ने आरोपी शहबान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के सामने बातचीत के बाद किया हमला पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे सिकंदरपुर सरोसी निवासी शहबान पुत्र रहमान नरेश जायसवाल के घर के सामने पहुंचा था। बातचीत के बाद नरेश घर के अंदर जाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान शहबान ने चाकू से उनके गले पर हमला कर दिया। हमले में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार उनकी हालत अब सामान्य है। पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा घटना के संबंध में नरेश की पत्नी शैल जायसवाल ने 26 सितंबर को कोतवाली सदर में तहरीर दी। पुलिस ने शहबान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुलिस टीमों को लगाया था। नादाखेड़ा गांव में घेराबंदी के दौरान फायरिंग पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 9:10 बजे एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि आरोपी नादाखेड़ा गांव में मौजूद है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शहबान के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस के मुताबिक, तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *