वाराणसी में नशामुक्ति अभियान:जगतपुर पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

वाराणसी में नशामुक्ति अभियान:जगतपुर पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

जगतपुर पीजी कॉलेज, जगतपुर, वाराणसी में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति एवं फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के आसपास स्थित दुकानदारों को नशीले पदार्थों एवं नशे से संबंधित सामग्री की बिक्री न करने के लिए जागरूक किया गया। समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अंतर्गत जनप्रतिनिधि ने महाविद्यालय में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता, रचनात्मक गतिविधियों एवं समाजहित में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के संबंधित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *