कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में आर्मी जवान शत्रुधन यादव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी दिलीप कुमार यादव ने शनिवार को मोहनिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश और घर पर कुर्की का इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद आरोपी ने सरेंडर किया। पेट्रोल छिड़ककर लगाई गई थी आग यह घटना 9 सितंबर 2026 की है। रामगढ़ निवासी आर्मी जवान शत्रुधन यादव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। गंभीर रूप से झुलसे जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में रामगढ़ थाने में केस नंबर 258/26 दर्ज किया गया था। SDPO के नेतृत्व में गठित हुई थी SIT घटना की जांच के लिए मोहनिया SDPO के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। टीम लगातार मुख्य आरोपी दिलीप कुमार यादव के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। हालांकि, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। 25 सितंबर को घर पर चिपकाया गया था इश्तेहार फरार आरोपी पर पुलिस ने दबाव बढ़ाते हुए 25 सितंबर को उसके घर पर कुर्की का इश्तेहार चिपकाया था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई थी। लगातार दबिश के बीच आरोपी ने शनिवार को मोहनिया कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ आरोपी के सरेंडर के बाद पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस घटना के कारण, वारदात में शामिल अन्य लोगों और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। मामले में आगे की जांच जारी है। कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में आर्मी जवान शत्रुधन यादव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी दिलीप कुमार यादव ने शनिवार को मोहनिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश और घर पर कुर्की का इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद आरोपी ने सरेंडर किया। पेट्रोल छिड़ककर लगाई गई थी आग यह घटना 9 सितंबर 2026 की है। रामगढ़ निवासी आर्मी जवान शत्रुधन यादव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। गंभीर रूप से झुलसे जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में रामगढ़ थाने में केस नंबर 258/26 दर्ज किया गया था। SDPO के नेतृत्व में गठित हुई थी SIT घटना की जांच के लिए मोहनिया SDPO के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। टीम लगातार मुख्य आरोपी दिलीप कुमार यादव के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। हालांकि, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। 25 सितंबर को घर पर चिपकाया गया था इश्तेहार फरार आरोपी पर पुलिस ने दबाव बढ़ाते हुए 25 सितंबर को उसके घर पर कुर्की का इश्तेहार चिपकाया था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई थी। लगातार दबिश के बीच आरोपी ने शनिवार को मोहनिया कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ आरोपी के सरेंडर के बाद पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस घटना के कारण, वारदात में शामिल अन्य लोगों और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

