भागलपुर में कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अजीत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान अजीत शर्मा ने उन पर लोकतंत्र से गद्दारी का आरोप लगाया। कांग्रेस कैंप कार्यालय से शुरू हुआ यह मार्च समाहरणालय चौक तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव रद्द कर दोबारा कराने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण में पक्षपात का आरोप लगाया। शर्मा ने राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि करीब 18 करोड़ मतदाताओं के नाम में हेरफेर हुआ है। उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के हालिया चुनावों को रद्द करने की भी मांग की। ईवीएम पर भी उठाए सवाल, बैलेट पेपर की मांग कांग्रेस नेताओं ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए। अजीत शर्मा ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा कायम रखने के लिए देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की व्यवस्था वापस लाई जानी चाहिए। उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए बैलेट पेपर प्रणाली की वकालत की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बना रहे। भागलपुर में कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अजीत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान अजीत शर्मा ने उन पर लोकतंत्र से गद्दारी का आरोप लगाया। कांग्रेस कैंप कार्यालय से शुरू हुआ यह मार्च समाहरणालय चौक तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव रद्द कर दोबारा कराने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण में पक्षपात का आरोप लगाया। शर्मा ने राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि करीब 18 करोड़ मतदाताओं के नाम में हेरफेर हुआ है। उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के हालिया चुनावों को रद्द करने की भी मांग की। ईवीएम पर भी उठाए सवाल, बैलेट पेपर की मांग कांग्रेस नेताओं ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए। अजीत शर्मा ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा कायम रखने के लिए देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की व्यवस्था वापस लाई जानी चाहिए। उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए बैलेट पेपर प्रणाली की वकालत की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बना रहे।

