शेखपुरा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मौसी अरेस्ट:रक्षाबंधन पर अकेली पीड़िता से रेप, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल; फरार

शेखपुरा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मौसी अरेस्ट:रक्षाबंधन पर अकेली पीड़िता से रेप, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल; फरार

शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार की मौसी ललिता देवी को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी रोहित कुमार अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। नगर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की शिकायत पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में रोहित कुमार और उसकी मौसी ललिता देवी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में दर्ज बयान में दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। इसी आधार पर दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रक्षाबंधन पर मौसी के घर आया था आरोपी शिकायत के अनुसार, रोहित कुमार रक्षाबंधन के मौके पर शेखपुरा स्थित अपनी मौसी के घर आया था। आरोप है कि रक्षाबंधन की रात जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसी दौरान उसने अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। हालांकि, पुलिस के अनुसार इस मामले में ब्लैकमेलिंग के दौरान रुपये-पैसे की कोई मांग किए जाने की बात सामने नहीं आई है। कोर्ट में कलमबद्ध हुआ पीड़िता का बयान घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी, जिसके बाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता का बयान कोर्ट में कलमबद्ध कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बयान में दुष्कर्म किए जाने की बात कही गई है। मेडिकल जांच हुई, रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है। जांच रिपोर्ट अभी पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों को भी केस की आगे की कार्रवाई में शामिल किया जाएगा। आरोपी दिल्ली में रहता है, गिरफ्तारी को तलाश मुख्य आरोपी रोहित कुमार दिल्ली में रहता है और घटना के बाद से फरार है। पुलिस को अभी उसके मोबाइल फोन की बरामदगी नहीं हुई है। ऐसे में डिजिटल साक्ष्य के संबंध में भी पुलिस की जांच आगे की कार्रवाई और उपलब्ध साक्ष्यों पर निर्भर करेगी। पुलिस उसके संभावित ठिकाने और दिल्ली में उसके संपर्कों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस ने रोहित कुमार की मौसी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में उसकी भूमिका की जांच पुलिस के लिए अहम है।है। शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार की मौसी ललिता देवी को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी रोहित कुमार अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। नगर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की शिकायत पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में रोहित कुमार और उसकी मौसी ललिता देवी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में दर्ज बयान में दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। इसी आधार पर दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रक्षाबंधन पर मौसी के घर आया था आरोपी शिकायत के अनुसार, रोहित कुमार रक्षाबंधन के मौके पर शेखपुरा स्थित अपनी मौसी के घर आया था। आरोप है कि रक्षाबंधन की रात जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसी दौरान उसने अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। हालांकि, पुलिस के अनुसार इस मामले में ब्लैकमेलिंग के दौरान रुपये-पैसे की कोई मांग किए जाने की बात सामने नहीं आई है। कोर्ट में कलमबद्ध हुआ पीड़िता का बयान घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी, जिसके बाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता का बयान कोर्ट में कलमबद्ध कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बयान में दुष्कर्म किए जाने की बात कही गई है। मेडिकल जांच हुई, रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है। जांच रिपोर्ट अभी पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों को भी केस की आगे की कार्रवाई में शामिल किया जाएगा। आरोपी दिल्ली में रहता है, गिरफ्तारी को तलाश मुख्य आरोपी रोहित कुमार दिल्ली में रहता है और घटना के बाद से फरार है। पुलिस को अभी उसके मोबाइल फोन की बरामदगी नहीं हुई है। ऐसे में डिजिटल साक्ष्य के संबंध में भी पुलिस की जांच आगे की कार्रवाई और उपलब्ध साक्ष्यों पर निर्भर करेगी। पुलिस उसके संभावित ठिकाने और दिल्ली में उसके संपर्कों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस ने रोहित कुमार की मौसी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में उसकी भूमिका की जांच पुलिस के लिए अहम है।है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *