हंगामा कर शराब दुकान का शटर गिराने वाले गिरफ्तार:पार्षद प्रतिनिधि समेत 4 लोग पकड़ाए; कर्मचारी को पीटने और वसूली का आरोप

हंगामा कर शराब दुकान का शटर गिराने वाले गिरफ्तार:पार्षद प्रतिनिधि समेत 4 लोग पकड़ाए; कर्मचारी को पीटने और वसूली का आरोप

देवास के स्टेशन रोड पर एक शराब दुकान पर विवाद के बाद पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर दुकान कर्मचारी से मारपीट और अवैध वसूली का आरोप है।
फरियादी सतीश कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात आरोपियों ने दुकान का शटर गिरा दिया। इसके बाद अंदर मौजूद कर्मचारी को बाहर निकालकर उसके साथ झूमाझटकी और मारपीट की।
यादव के अनुसार, आरोपी दुकान चलाने के एवज में उनसे रुपए मांग रहे थे। इस मामले में कोतवाली थाने में शुक्रवार देर रात केस दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि प्रवीण वर्मा, अरुण, अंकित भंडारी और दिनेश उपाध्याय के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने शनिवार को इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *