डीग में रविवार को बिजली कटौती:9 से 2 बजे तक कई गांवों में सप्लाई बंद, शहर में 12 बजे तक असर

डीग में रविवार को बिजली कटौती:9 से 2 बजे तक कई गांवों में सप्लाई बंद, शहर में 12 बजे तक असर

डीग क्षेत्र में बिजली विभाग रविवार को लाइनों और विद्युत उपकरणों का मेंटेनेंस करेगा। इसके चलते 132 केवी जीएसएस डीग से निकलने वाली 33 केवी जनूथर लाइन से जुड़े कई गांवों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान जनूथर, जाटौली थून, दांतलौठी, मवई, गारौली और गुलेना सहित आसपास के गांव प्रभावित रहेंगे। शहर के इन इलाकों में दोपहर 12 बजे तक कटौती इसी तरह 33/11 केवी जीएसएस डीग से निकलने वाले सिटी फीडर सेकंड पर भी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण मेन बाजार, लक्ष्मण मंदिर, गणेश मंदिर, माहेश्वरी मोहल्ला और कामा गेट सहित शहर के कुछ इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जरूरी काम पहले निपटाने की अपील बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद संबंधित सभी इलाकों में बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *