औरंगाबाद में अवैध हथियार के साथ महिला गिरफ्तार:देसी कट्टा-कारतूस बरामद, झारखंड से हथियार लाकर करती थी बिक्री

औरंगाबाद में अवैध हथियार के साथ महिला गिरफ्तार:देसी कट्टा-कारतूस बरामद, झारखंड से हथियार लाकर करती थी बिक्री

औरंगाबाद में शनिवार को पुलिस ने महिला को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कट्‌टा और कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिहरगंज से संडा होते हुए परता की ओर एक महिला अवैध हथियार लेकर जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संडा मोड़ के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक महिला को रोका गया। पुलिस ने महिला की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से कट्‌टा-कारतूस मिला। इसके बाद पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामला अंबा थाना क्षेत्र का है। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी हथियार बरामद होने के बाद अंबा थाना में कांड संख्या 165/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला से पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान महिला ने अपना अपराध स्वीकार किया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के पास हथियार कहां से पहुंचा और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
पूछताछ में मिले इनपुट से हथियार तस्करों की तलाश तेज अंबा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। महिला से पूछताछ के क्रम में पुलिस को कुछ खुफिया इनपुट मिले हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला झारखंड के छतरपुर और अन्य जगह से अवैध हथियार लाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री का काम करती थी। इन इनपुट के आधार पर पुलिस अब हथियार तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार की सप्लाई किस माध्यम से हुई और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। औरंगाबाद में शनिवार को पुलिस ने महिला को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कट्‌टा और कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिहरगंज से संडा होते हुए परता की ओर एक महिला अवैध हथियार लेकर जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संडा मोड़ के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक महिला को रोका गया। पुलिस ने महिला की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से कट्‌टा-कारतूस मिला। इसके बाद पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामला अंबा थाना क्षेत्र का है। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी हथियार बरामद होने के बाद अंबा थाना में कांड संख्या 165/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला से पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान महिला ने अपना अपराध स्वीकार किया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के पास हथियार कहां से पहुंचा और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
पूछताछ में मिले इनपुट से हथियार तस्करों की तलाश तेज अंबा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। महिला से पूछताछ के क्रम में पुलिस को कुछ खुफिया इनपुट मिले हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला झारखंड के छतरपुर और अन्य जगह से अवैध हथियार लाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री का काम करती थी। इन इनपुट के आधार पर पुलिस अब हथियार तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार की सप्लाई किस माध्यम से हुई और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *