कटनी जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदी महिला, VIDEO:पति के साथ जाने की जिद कर रही थी; 30 मिनट तक समझाते रहे पुलिस-परिजन, कमर टूटी

कटनी जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदी महिला, VIDEO:पति के साथ जाने की जिद कर रही थी; 30 मिनट तक समझाते रहे पुलिस-परिजन, कमर टूटी

कटनी जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से शनिवार को 45 वर्षीय महिला कूद गई। पुणे जाने की बात को लेकर पति से विवाद के बाद महिला घर से निकलकर अस्पताल परिसर पहुंची थी। चौथी मंजिल से गिरने पर उसकी कमर टूट गई और कईं जगह गंभीर चोट आईं। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह इमारत से कूदती नजर आ रही है। पति के साथ जाने की जिद कर रही थी महिला की पहचान माधवनगर की इंद्रा ज्योति कॉलोनी निवासी दुर्गा वंशकार के रूप में हुई है। उनके पति का नाम संतोष वंशकार है। सास मालती बाई वंशकार के मुताबिक, दुर्गा अपने पति के साथ पुणे जाने की जिद कर रही थी। बच्चों की तबीयत खराब होने पर मना किया मालती बाई ने बताया कि बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण संतोष ने फिलहाल दुर्गा को अपने साथ पुणे ले जाने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे दुर्गा घर से निकलकर जिला अस्पताल परिसर की निर्माणाधीन इमारत में पहुंच गई। देखें 3 तस्वीरें… चौथी मंजिल पर पहुंचने के बाद लोगों ने देखा महिला के चौथी मंजिल पर पहुंचने के बाद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। पुलिस, अस्पताल स्टाफ और परिजनों ने करीब 30 मिनट तक उसे समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद वह नहीं मानी और चौथी मंजिल से नीचे कूद गई। गिरते ही स्वास्थ्यकर्मियों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया महिला के नीचे गिरते ही परिसर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और परिजनों ने उसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। ऊंचाई से गिरने के कारण महिला की कमर टूट गई, वहीं कई अन्य जगह भी फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टर अंदरूनी चोटों की विस्तृत जांच कर रहे है। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं प्रतीत हो रही है। परिजनों से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि महिला पूर्व में भी इस तरह की आत्मघाती हरकतें कर चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *