बलिया में चौथे दिन भी बारिश-तेज हवाओं का दौर:24 घंटे में 15 मिमी पानी गिरा, 34 किमी की रफ्तार से चली हवा

बलिया में चौथे दिन भी बारिश-तेज हवाओं का दौर:24 घंटे में 15 मिमी पानी गिरा, 34 किमी की रफ्तार से चली हवा

बलिया में बुधवार शाम से शुरू हुई तेज हवाओं के साथ बारिश शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। पिछले 24 घंटों में करीब 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि हवाएं 34 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। लगातार बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन पर असर पड़ा है। शनिवार सुबह काम पर जाने वालों को काफी परेशानी हुई। जिला कलेक्ट्रेट समेत कई जगहों पर पेड़ गिर गए। शहर में माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई। बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। शहर और ग्रामीण इलाकों की सड़कें कीचड़ से सन गईं। सतनी सराय, आवास विकास कॉलोनी, टैगोर नगर, आनंद नगर, राम दहिम पुरम, बहादुरपुर, जीराबस्ती वर्कशॉप, एससी कॉलेज चौराहा, कदम चौराहा और तीखमपुर के पास सड़कों पर पानी जमा है, जिससे लोगों को आने-जाने में मुश्किल हो रही है। मौसम को देखते हुए जिले में जिला प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विद्यालयों की छुट्टी कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *