सुपौल में तेज रफ्तार बाइक ने दूधिया को मारी टक्कर:इलाज के दौरान मौत, बेरो-पालसपुर रोड पर हादस; बाइक सवार फरार

सुपौल में तेज रफ्तार बाइक ने दूधिया को मारी टक्कर:इलाज के दौरान मौत, बेरो-पालसपुर रोड पर हादस; बाइक सवार फरार

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बेरो पंचायत अंतर्गत बेरो-पालसपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान बेरो पंचायत के वार्ड नंबर-7 स्थित झंझारपुर निवासी इंदु यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, इंदु यादव शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रोज की तरह दूध लेकर बेरो में बेचने जा रहे थे। इसी दौरान कृपाल यादव के घर के सामने तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सदर अस्पताल से हायर सेंटर किया गया था रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल इंदु यादव को इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर हायर सेंटर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। 2 युवकों की बाइक होने की जानकारी दी परिजनों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस बाइक से हादसा हुआ, वह बबलू पासवान और मुकेश पासवान की बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना में शामिल बाइक और चालक की वास्तविक पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।्र शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बाइक सवार की तलाश इंदु यादव की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थानाध्यक्ष ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना की जांच के साथ फरार बाइक सवार की पहचान और तलाश में जुटी है। सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बेरो पंचायत अंतर्गत बेरो-पालसपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान बेरो पंचायत के वार्ड नंबर-7 स्थित झंझारपुर निवासी इंदु यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, इंदु यादव शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रोज की तरह दूध लेकर बेरो में बेचने जा रहे थे। इसी दौरान कृपाल यादव के घर के सामने तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सदर अस्पताल से हायर सेंटर किया गया था रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल इंदु यादव को इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर हायर सेंटर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। 2 युवकों की बाइक होने की जानकारी दी परिजनों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस बाइक से हादसा हुआ, वह बबलू पासवान और मुकेश पासवान की बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना में शामिल बाइक और चालक की वास्तविक पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।्र शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बाइक सवार की तलाश इंदु यादव की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थानाध्यक्ष ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना की जांच के साथ फरार बाइक सवार की पहचान और तलाश में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *