जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग:रेस्टोरेंट में बैठे लोगों को बनाया निशाना, चार युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग:रेस्टोरेंट में बैठे लोगों को बनाया निशाना, चार युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बदमाशों ने मॉल के एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों को निशाना बनाया, जिसमें चार युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर मॉल परिसर में लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। घायल युवकों को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मॉल में उपस्थित विक्की दुबे ने बताया कि रिजवान, कृष्णा चौधरी, दिलशाद और डोमिनिक सैमसंग को गोली लगी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बदमाशों ने मॉल के एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों को निशाना बनाया, जिसमें चार युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर मॉल परिसर में लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। घायल युवकों को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मॉल में उपस्थित विक्की दुबे ने बताया कि रिजवान, कृष्णा चौधरी, दिलशाद और डोमिनिक सैमसंग को गोली लगी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *