40 की उम्र के बाद लगाएं यह खास Face Pack, त्वचा दिखेगी हमेशा जवां

40 की उम्र के बाद लगाएं यह खास Face Pack, त्वचा दिखेगी हमेशा जवां

जैसे-जैसे उम्र ढालती है वैसे ही हमारी स्किन पहले जैसी नहीं रहती है। 40 उम्र के बाद स्किन पर काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में कई महिलाएं त्वचा पर निखार लाने के लिए महंगी-महंगी क्रीम और फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। अब बाजार के केमिकल युक्त वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना।

अपनी त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए घर का कोई देसी नुस्खा ट्राई कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाना काफी आसान है। आइए आपको बताते हैं कैसे इस फेस पैक को बना सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।

40+ स्किन के लिए कैसे काम करेगा यह फेस पैक?

असल में 40 की उम्र के बाद स्किनकेयर का मतलब चेहरे पर चमक लाना नहीं है बल्कि स्किन की अंदर से ही सही से देखभाल करना काफी जरुरी है। यह फेस पैक कोई मैजिक नहीं करेगा कि लगाते समय टैनिंग गायब हो जाए या एकदम चमक आ जाए। यह पैक सिर्फ स्किन केयर की देखभाल करता है। यह आपकी स्किन को त्वचा जवां बनाता रहेगा।

फेस पैक बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

– सफेद चंदन पाउडर

– जौ का पाउडर

– गुलाब जल

– 2 से 3 बूंद कुमकुमादि तेल

कैसे बनाएं फेस पैक

सबसे पहले आप चेहरे को कच्चे दूध से साफ कर लें। अब एक छोटी कटोरी में सफेद चंदन पाउडर और जौ का पाउडर लें। इसमें अब 2 से 3 बूंद कुमकुमादि तेल डालें। इसके बाद जरुरत के अनुसार गुलाब जल मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत पतला न हो। इस पेस्ट को ऐसा बना लें कि, जिससे आपके चेहरे पर आसानी से लग जाए।

चेहरे पर इस तरह से लगाएं फेस पैक

जब यह पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसकी एक पतली और बराबर लेयर में लगा लें। इसको मोटी लियर में लगाने की कोई जरुरत नहीं है। इस फेस पैक को चेहरे पर करीब 5-6 मिनट के लिए लगाकर रखें। फिर बाद में साधे पानी से चेहरा को धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *