IND Vs WI 1st ODI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इससे पहले आपको मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स बताते हैं।
India Vs West Iidies 1st ODI Live Streaming Details: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार 27 सितंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय के बाद एक्शन में नजर आएंगे और पहले मैच से अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी पिछली सीरीज में नहीं खेलने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। फिर भी शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपने कई रेगुलर प्लेयर्स के बगैर इस मैच में उतरेगी, क्योंकि कुछ खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस मैच को भारत में कब-कहां देखा जा सकता है। आइये आपको बताते हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला ODI कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे इंटरनेशनल मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार, दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन भी घोषित करेंगे।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले ODI का लाइव प्रसारण कौन से टीवी चैनल पर होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर किया जाएगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भी उपलब्ध होगा। डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल आप एक मुफ्त में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले ODI की लाइव स्ट्रीमिंग कौन से ऐप पर देख सकते हैं?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय फुल वनडे स्क्वॉड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और औकिब नबी।
वेस्टइंडीज फुल वनडे स्क्वॉड
जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, आमिर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोटी और जेडन सील्स।
Sports – Patrika | CMS



Naman Dhir is 𝙡𝙞𝙫𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙙𝙧𝙚𝙖𝙢 and loving every bit
– By
𝗪𝗲 𝗮𝗿𝗲 𝗾𝘂𝗶𝘁𝗲 𝗳𝗼𝗿𝘁𝘂𝗻𝗮𝘁𝗲 𝘁𝗼 𝗵𝗮𝘃𝗲 𝘁𝗵𝗮𝘁 𝗲𝘅𝗽𝗲𝗿𝗶𝗲𝗻𝗰𝗲 