शादी का झांसा देकर 2 बार गर्भपात कराया:शादीशुदा महिला से इश्क, दूसरी से सगाई, शादी का दबाव बनाने पर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर 2 बार गर्भपात कराया:शादीशुदा महिला से इश्क, दूसरी से सगाई, शादी का दबाव बनाने पर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

कोरबाके बालको थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा महिला का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला ने जिस युवक पर भरोसा किया, वह शादी के बाद भी उसके संपर्क में रहा। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करा दिया। महिला को उम्मीद थी कि आरोपी उससे शादी करेगा, लेकिन बाद में उसे पता चला कि युवक चुपचाप दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है। मामले में महिला की शिकायत के बाद बालको पुलिस ने आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। शादी से पहले से था प्रेम संबंध, शादी के बाद भी जारी रहा संपर्क अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि बालको थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला पहले से शादीशुदा है। उसका कहना है कि वह आरोपी को अपनी शादी से पहले से जानती थी और दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था। पीड़िता के मुताबिक, शादी होने के बाद भी आरोपी ने उससे संपर्क बनाए रखा। उसने महिला को प्यार और शादी के भरोसे में लिया और उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल देना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध इस हद तक बढ़ गए कि महिला अपने पति से अलग हो गई और उसकी शादी टूट गई। शादी का भरोसा, कई साल तक शारीरिक संबंध महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि पति से अलग होने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिया। इसी भरोसे के चलते आरोपी उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि यह सिलसिला कई साल तक चलता रहा। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। महिला के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने उस पर दबाव बनाया और उसका गर्भपात करा दिया। महिला का कहना है कि वह लगातार इस उम्मीद में रही कि आरोपी आखिरकार उससे शादी करेगा। आरोपी दूसरी लड़की से शादी की तैयारी में जुटा था मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब महिला को पता चला कि आरोपी किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि आरोपी ने परिवार की मौजूदगी में दूसरी युवती से सगाई भी कर ली थी और शादी की तैयारी कर रहा था। यह जानकारी मिलने के बाद महिला ने आरोपी पर उससे शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। महिला के मुताबिक, वह चाहती थी कि आरोपी अपने पुराने वादे को पूरा करे और उससे शादी करे। लेकिन आरोप है कि आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शादी की बात पर इनकार के बाद मारपीट और धमकी का आरोप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकी भी दी। लगातार तनाव और आरोपी के शादी से इनकार के बाद महिला ने बालको थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में तत्काल अपराध दर्ज किया। दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस एएसपी लखन पटले के अनुसार, आरोपी आसिफ खान के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता के बयान के साथ मेडिकल से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस जांच में अब इन बिंदुओं पर फोकस मामले की जांच में पुलिस पीड़िता के बयान, मेडिकल से संबंधित साक्ष्य और दोनों के बीच रहे संबंधों से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। गर्भपात कराने के आरोप और दूसरी शादी की तैयारी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………… इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए चाकू की नोक पर अफसर की पत्नी से रेप:शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसा, बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी को उम्रकैद रायपुर में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की टीचर पत्नी से चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रेप का मामला सामने आया था। इस केस में 5 साल की सुनवाई के बाद फैसला आया है। अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) विनय कुमार प्रधान की अदालत ने आरोपी बालकृष्ण जांगड़े को उम्रकैद की सजा सुनाई है। …पढ़िए पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *