Josh Inglis: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, जोश इंगलिस साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

Josh Inglis: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, जोश इंगलिस साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

Josh Inglis returns home: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस उंगली में फ्रैक्चर के कारण स्वदेश लौट गए हैं। 

Josh Inglis finger fractured: ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। साउथ अफ्रीका ने मेहमान टीम को पहले मैच में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब 27 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस उंगली में फ्रैक्चर के कारण स्वदेश लौट गए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में हुए थे चोटिल

जोश इंगलिस को गुरुवार को डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विकेटकीपिंग करते समय चोट लगी थी। हालांकि, चोट के बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी चोट की पुष्टि की है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि जोश इंगलिस इलाज के लिए पर्थ लौटेंगे। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता आगे के आकलन और चोट से उबरने की प्रगति पर निर्भर करेगी।

रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंगलिस की जगह किसी खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है। इंगलिस के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल किए जाने की संभावना नहीं है। ऐसे में एलेक्स कैरी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

आपको बता दें कि वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा, जबकि निर्णायक मुकाबला तीन दिन बाद 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होगा।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *