नदी में उतरे दो युवक तेज बहाव में बहे:जमशेदपुर में बारीडीह बस्ती के जिला स्कूल घाट पर देर रात हुआ हादसा, दोनों युवक लापता

नदी में उतरे दो युवक तेज बहाव में बहे:जमशेदपुर में बारीडीह बस्ती के जिला स्कूल घाट पर देर रात हुआ हादसा, दोनों युवक लापता

जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सिदगोड़ा के जिला स्कूल घाट पर शुक्रवार देर रात दो युवक ट्यूब के सहारे नदी में उतरे और तेज बहाव में लापता हो गए। लापता युवकों की पहचान अमित सिंह और अमित उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। नदी के तेज बहाव में बहने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग घाट पर जमा हो गए। सिदगोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और बचाव दल नदी में खोज अभियान चला रहे हैं, पर अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। प्रशासन ने स्वर्णरेखा और खरकई नदियों से दूर रहने की चेतावनी दी थी, पर युवक नहीं माने। प्रशासन ने लोगों से बारिश में नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। अमित सिंह की पत्नी ने बताया कि वह रात 10 बजे बाढ़ देखने निकले थे। अमित उर्फ बिट्टू की बहन के अनुसार, वह शाम 5 बजे दुर्गा पूजा का चंदा लेने निकले थे। वे वापस नहीं लौटे। जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सिदगोड़ा के जिला स्कूल घाट पर शुक्रवार देर रात दो युवक ट्यूब के सहारे नदी में उतरे और तेज बहाव में लापता हो गए। लापता युवकों की पहचान अमित सिंह और अमित उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। नदी के तेज बहाव में बहने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग घाट पर जमा हो गए। सिदगोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और बचाव दल नदी में खोज अभियान चला रहे हैं, पर अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। प्रशासन ने स्वर्णरेखा और खरकई नदियों से दूर रहने की चेतावनी दी थी, पर युवक नहीं माने। प्रशासन ने लोगों से बारिश में नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। अमित सिंह की पत्नी ने बताया कि वह रात 10 बजे बाढ़ देखने निकले थे। अमित उर्फ बिट्टू की बहन के अनुसार, वह शाम 5 बजे दुर्गा पूजा का चंदा लेने निकले थे। वे वापस नहीं लौटे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *