संतकबीरनगर 55 घंटों यानी गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। भारी बारिश से मेंहदावल में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पिछले 30 घंटे से विद्युत आपूर्ति नही मिल पा रहा। जगह जगह पेड़ और पोल गिर गए है। विभाग सही करा रहा है। जिले में एहतियात के तौर पर आज स्कूल बंद रखे गए है। जिला प्रशासन सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहा। और सभी उपजिलाधिकारी, ईओ, जिलाअधिकारी कार्यालय के नंबर जारी किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा और लगातार बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गयीं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गयी। मेंहदावल शहर में पिछले 30 घंटे से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त है। कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। बिजली नहीं रहने के कारण घरों में पानी की मोटर, पंखे समेत अन्य विद्युत उपकरण बंद है. वहीं मोबाइल चार्ज करने और इंटरनेट सेवा को लेकर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तेज हवा के कारण पेड़ की डालियां और टहनियां टूटकर गिरने से कुछ स्थानों पर रास्ते बाधित होने की सूचना है। बारिश के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। जरूरी काम से निकले लोगों को बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य जगहों पर रुकना पड़ा। जिला प्रशासन ने आपातकाल सेवा के लिए नंबर जारी किए। धनघटा क्षेत्र के लिए एसडीएम धनघटा मोबाइल नंबर 9454415927, एसडीएम मेंहदावल 9454415926, एसडीएम खलीलाबाद 9454415925, ईओ खलीलाबाद 9415584221, अधिशाषी अभियंता विद्युत 8853130537, जिला नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय संतकबीरनगर 1077,05547297227 है। इस पर कोई समस्या होने पर तत्काल सूचना दे।

