डीएमसीएच के एमसीएच (मातृ एवं शिशु अस्पताल) भवन में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रिक पैनल रूम में आग लग गई। आग लगते ही पैनल रूम में लगे विद्युत पैनल और अन्य उपकरण धू-धूकर जलने लगे। मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मरीजों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। जिन मरीजों की सर्जरी होनी थी, उन्हें सर्जिकल क्रिटिकल केयर यूनिट में भेजा गया, जबकि अन्य को ट्रायज में शिफ्ट किया गया। समय रहते आग पर पाया काबू मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, किसी मरीज या कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से पैनल रूम में लगे विद्युत पैनल और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए हैं। इसके कारण एमसीएच भवन की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। ‘जान-माल की क्षति नहीं हुई है’ डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा ने बताया कि एमसीएच भवन के पैनल रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच की जा रही है। डीएमसीएच के एमसीएच (मातृ एवं शिशु अस्पताल) भवन में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रिक पैनल रूम में आग लग गई। आग लगते ही पैनल रूम में लगे विद्युत पैनल और अन्य उपकरण धू-धूकर जलने लगे। मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मरीजों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। जिन मरीजों की सर्जरी होनी थी, उन्हें सर्जिकल क्रिटिकल केयर यूनिट में भेजा गया, जबकि अन्य को ट्रायज में शिफ्ट किया गया। समय रहते आग पर पाया काबू मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, किसी मरीज या कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से पैनल रूम में लगे विद्युत पैनल और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए हैं। इसके कारण एमसीएच भवन की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। ‘जान-माल की क्षति नहीं हुई है’ डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा ने बताया कि एमसीएच भवन के पैनल रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच की जा रही है।

