बेगूसराय में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:मुंगेर से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में इकलौता कमाने वाला था

बेगूसराय में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:मुंगेर से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में इकलौता कमाने वाला था

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल में NH पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मुंगेर से अपना काम खत्म करके शुक्रवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान नया टोला चंदन नगर निवासी नीतीश कुमार (28) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार घटना बीती रात करीब 9:30 बजे की है। मुंगेर से घर लौट रहा था मृतक के चचेरे भाई धनराज कुमार ने बताया कि नीतीश की अभी शादी नहीं हुई थी। पिता के मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई थी। घर बनाने में लेबर की ठेकेदारी और मिक्सर मशीन पर मजदूरी का काम करता था। रोज की तरह वह मुंगेर से काम खत्म करके वापस आ रहा था। घर के पास पहुंचने पर उसने बोलबम पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने की सोची, जिससे अगली सुबह समय से अपने काम पर निकल सके। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक 18 चक्के ट्रक ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। घर में मचा कोहराम नीतीश अपने पीछे अपनी मां और चार छोटे भाइयों को छोड़ गया है। वह मेहनत-मजदूरी करके अकेले ही पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रहा था और सभी का मुख्य सहारा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और छोटे भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस ने बेगूसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन और फरार चालक का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, परिजनों की ओर से सरकारी नियमानुसार सड़क दुर्घटना मुआवजे के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल में NH पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मुंगेर से अपना काम खत्म करके शुक्रवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान नया टोला चंदन नगर निवासी नीतीश कुमार (28) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार घटना बीती रात करीब 9:30 बजे की है। मुंगेर से घर लौट रहा था मृतक के चचेरे भाई धनराज कुमार ने बताया कि नीतीश की अभी शादी नहीं हुई थी। पिता के मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई थी। घर बनाने में लेबर की ठेकेदारी और मिक्सर मशीन पर मजदूरी का काम करता था। रोज की तरह वह मुंगेर से काम खत्म करके वापस आ रहा था। घर के पास पहुंचने पर उसने बोलबम पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने की सोची, जिससे अगली सुबह समय से अपने काम पर निकल सके। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक 18 चक्के ट्रक ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। घर में मचा कोहराम नीतीश अपने पीछे अपनी मां और चार छोटे भाइयों को छोड़ गया है। वह मेहनत-मजदूरी करके अकेले ही पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रहा था और सभी का मुख्य सहारा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और छोटे भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस ने बेगूसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन और फरार चालक का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, परिजनों की ओर से सरकारी नियमानुसार सड़क दुर्घटना मुआवजे के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *