पिछले तीन-चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने चाईबासा में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में भी पानी भर गया है। लगातार बारिश से बाजारों में चहल-पहल कम है। आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा में 21 सितंबर को 8.1 एमएम, 22 सितंबर को 10.4 एमएम, 23 सितंबर को 20.6 एमएम, 24 सितंबर को 19.6 एमएम, 25 सितंबर को 50.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 25 सितंबर को शाम तक 9.1 एमएम बारिश भी रिकॉर्ड हुई है। इस वर्ष जून माह से अब तक कुल 11300 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है। पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार, 26 सितंबर को भी तेज बारिश की चेतावनी है। इस दौरान करीब 4.47 इंच बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना 80 प्रतिशत रहेगी। विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। 28 सितंबर के बाद ही मौसम में सुधार के आसार हैं। पिछले तीन-चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने चाईबासा में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में भी पानी भर गया है। लगातार बारिश से बाजारों में चहल-पहल कम है। आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा में 21 सितंबर को 8.1 एमएम, 22 सितंबर को 10.4 एमएम, 23 सितंबर को 20.6 एमएम, 24 सितंबर को 19.6 एमएम, 25 सितंबर को 50.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 25 सितंबर को शाम तक 9.1 एमएम बारिश भी रिकॉर्ड हुई है। इस वर्ष जून माह से अब तक कुल 11300 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है। पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार, 26 सितंबर को भी तेज बारिश की चेतावनी है। इस दौरान करीब 4.47 इंच बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना 80 प्रतिशत रहेगी। विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। 28 सितंबर के बाद ही मौसम में सुधार के आसार हैं।

