खरगोन में अनंत चतुर्दशी पर 10 झांकियों का चल समारोह:हिरण्यकश्यप वध रहा आकर्षण; बारिश के बाद रात 12.30 बजे शुरू हुआ जुलूस

खरगोन में अनंत चतुर्दशी पर 10 झांकियों का चल समारोह:हिरण्यकश्यप वध रहा आकर्षण; बारिश के बाद रात 12.30 बजे शुरू हुआ जुलूस

खरगोन में अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार रात शहर में 10 झांकियों का चल समारोह निकाला गया। इसमें गणेशजी और खड़े हनुमानजी के अलावा हिरण्यकश्यप वध की प्रस्तुति वाली धार्मिक झांकियां खास आकर्षण का केंद्र रहीं।
रात 12.30 बजे के बाद अलग-अलग इलाकों से झांकियां बस स्टैंड पहुंचीं। यहां से ढोल-ताशे और डीजे के साथ शुरू हुआ यह समारोह सुबह 5 बजे तक चला। इसका समापन किला गेट के पास हुआ।
इससे पहले रात 9 बजे शहर में करीब 20 मिनट तेज बारिश हुई, जिससे चल समारोह देरी से शुरू हुआ। लक्की पेनल ने भगवान नृसिंह के हिरण्यकश्यप वध की झांकी बनाई। दशोरा नागर समाज के अमरनाथ ग्रुप ने खड़े हनुमान और नीमा महाजन समाज ने धार्मिक प्रसंग पर झांकी प्रस्तुत की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *