गणेश विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव मिला:अशोकनगर में SDRF ने सिंध में रातभर तलाशा, सुबह मिल सका

गणेश विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव मिला:अशोकनगर में SDRF ने सिंध में रातभर तलाशा, सुबह मिल सका

अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा के कटरा मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय प्रदीप कोरी का शव शनिवार सुबह सिंध नदी से मिला। एसडीआरएफ की सर्चिंग के दौरान शव बरामद किया है। प्रदीप शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूब गया था। उसका शव उसी जगह से कुछ दूरी पर मिला जहां वह डूबा था। प्रदीप अपने मोहल्ले के तीन-चार साथियों के साथ शुक्रवार शाम 4 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गया था। प्रशासन ने विसर्जन के लिए दूसरी जगह तय की थी, लेकिन वे बाइक से गुना-अशोकनगर रोड पर सिंध नदी के पुल के पास गुना जिले वाले इलाके में चले गए। यह जगह विसर्जन के लिए तय नहीं थी। साथियों ने बचाने की कोशिश की थी
अनुमान यह लगाया जा रहा है की प्रतिमा विसर्जन के बाद वह नहाने लगा, तभी पानी में डूब गया। उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। घटना की जानकारी परिजनों और शाढ़ौरा पुलिस को दी गई। दूसरे घाट पर मौजूद तहसीलदार, थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुना पुलिस और एसडीआरएफ को भी सूचना दी। रात के समय भी काफी देर तक सर्चिंग की गई, लेकिन उसका शव नहीं मिला था। सुबह फिर सर्चिंग शुरू की, गुना की एसडीआरएफ टीम ने सर्चिंग कर शव को बाहर निकाला। गुना की कैंट थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *