दरभंगा में 5 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। बहेड़ा के नमती वार्ड-10 निवासी राजमिस्त्री सुबोध दास ने नेहरा थाना में आवेदन देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना 25 सितंबर शाम की है। कैश, चेकबुक समेत कई सामान गायब पीड़ित सुबोध दास ने बताया कि शुक्रवार को एसबीआई बैंक से 5 लाख रुपए निकालकर घर जा रहा था। लुलहवा चौक के आगे और बालू चौक से पहले सड़क के पूर्व दिशा में स्थित एक गैरेज के पास गाड़ी खड़ी कर किसी काम से चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर देखा कि डिक्की खुली हुई है। चेकबुक, पासबुक समेत अन्य सामान गायब थे। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटवी कैमरे से सुराग मिलने की संभावना वहीं, इस संबंध नेहरा थानाध्यक्ष मोती कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस स्थान पर बाइक से राशि गायब हुई है, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जाएगा। थानाध्यक्ष ने प्रथम दृष्टया आशंका जताई कि बैंक से राशि निकालने के बाद किसी बदमाश ने सुबोध दास का पीछा किया होगा और मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया होगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं पर जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही, गायब राशि की बरामदगी का भी प्रयास किया जाएगा। दरभंगा में 5 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। बहेड़ा के नमती वार्ड-10 निवासी राजमिस्त्री सुबोध दास ने नेहरा थाना में आवेदन देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना 25 सितंबर शाम की है। कैश, चेकबुक समेत कई सामान गायब पीड़ित सुबोध दास ने बताया कि शुक्रवार को एसबीआई बैंक से 5 लाख रुपए निकालकर घर जा रहा था। लुलहवा चौक के आगे और बालू चौक से पहले सड़क के पूर्व दिशा में स्थित एक गैरेज के पास गाड़ी खड़ी कर किसी काम से चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर देखा कि डिक्की खुली हुई है। चेकबुक, पासबुक समेत अन्य सामान गायब थे। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटवी कैमरे से सुराग मिलने की संभावना वहीं, इस संबंध नेहरा थानाध्यक्ष मोती कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस स्थान पर बाइक से राशि गायब हुई है, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जाएगा। थानाध्यक्ष ने प्रथम दृष्टया आशंका जताई कि बैंक से राशि निकालने के बाद किसी बदमाश ने सुबोध दास का पीछा किया होगा और मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया होगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं पर जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही, गायब राशि की बरामदगी का भी प्रयास किया जाएगा।

