बिजनौर में लापरवाही पर तीन दरोगा लाइन हाजिर:एसपी केके बिश्नोई ने भगुवाला, बवनपुरा और किरतपुर के चौकी इंचार्ज पर की कार्रवाई

बिजनौर में लापरवाही पर तीन दरोगा लाइन हाजिर:एसपी केके बिश्नोई ने भगुवाला, बवनपुरा और किरतपुर के चौकी इंचार्ज पर की कार्रवाई

बिजनौर में पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने लापरवाही की शिकायतों पर कार्रवाई की है। उन्होंने तीन दरोगा को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें मंडावली थाना क्षेत्र के भगुवाला चौकी प्रभारी अमूल मिश्रा, चांदपुर थाना क्षेत्र के बवनपुरा चौकी प्रभारी बबलू सिंह और किरतपुर के कस्बा इंचार्ज दीपक नगर शामिल हैं। तीनों दरोगा पर अपने काम में लापरवाही बरतने पर की गई कार्यवाही। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इन लापरवाही को गंभीरता से लिया गया। एसपी केके बिश्नोई ने शिकायतों और आरोपों को देखते हुए यह कार्रवाई की। एक साथ तीन दरोगा के लाइन हाजिर होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *